NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन
    हरनाज संधू और सायशा शिंदे

    क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 13, 2021
    10:45 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब की मॉडल हरनाज संधू ने जब से मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है, उनसे जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर भी हरनाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

    मिस यूनिवर्स का क्राउन पहनते वक्त 21 वर्षीय मॉडल हरनाज कौर संधू शानदार लग रही थीं। हरनाज के गाउन को ट्रांसवुमन फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे ने डिजाइन किया था।

    आइए जानें कौन हैं सायशा शिंदे और डिजाइनिंग के बारे में उनका कहना क्या है।

    डिजाइनिंग

    पंजाब की खास कारीगरी 'फुलकारी' से प्रेरित था हरनाज का गाउन

    हरनाज का गाउन पंजाब की खास कारीगरी 'फुलकारी' से प्रेरित है, जिसमें आगे खास रूप से लटकन को भी पेश किया गया। दरअसल हरनाज पंजाब से हैं, इसलिए उनके गाउन को देसी अंदाज भी दिया गया।

    हरनाज के गाउन में इस तरह का खास वर्क था कि वह गाउन स्टेज पर काफी चमक रहा था।

    हरनाज के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के सफर में कई डिजाइरों का हाथ रहा है, लेकिन फिनाले गाउन को सायशा शिंदे ने डिजाइन किया।

    बयान

    सायशा ने हरनाज की पर्सनैलिटी के हिसाब से बनाया गाउन

    सायशा ऐसा गाउन बनाना चाहती थीं, जिसमें हरनाज सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। उन्होंने गाउन बनाते हुए हरनाज की पर्सनैलिटी का खासतौर पर ध्यान रखा।

    सायशा ने कहा, "हरनाज काफी नाजुक और संस्कारी लड़की है। वह एक बहुत ही प्यारी और एक मजबूत इरादों वाली लड़की भी है। जब मैं हरनाज से पहली बार मिली तो उनकी यही खूबियां मैंने देखीं और फिर मैंने उसी तरह का गाउन हरनाज के लिए बनाने का फैसला किया।"

    दबाव

    गाउन बनाने में गंवाई रातों की नींद

    सायशा ने इंस्टाग्राम पर भी गाउन बनाने की पूरी प्रक्रिया का जिक्र किया है। गाउन बनाने की प्रोसेस की तस्वीरें शेयर करते हुए सायशा ने लिखा, 'रातों की नींद हराम हुई। बहुत ज्यादा दबाव था। मेरे सामने बस एक लड़की का सपना था।'

    उन्होंने लिखा, 'ड्रेस को डिजाइन करने में एक महिला का धैर्य था। यह ड्रेस पूरी तरह से मिस यूनिवर्स 2021 के ही लायक थी।'

    सोशल मीडिया पर लोग सायशा के काम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

    परिवर्तन

    कुछ महीनों पहले स्वप्निल से सायशा बनी हैं डिजाइनर

    स्वप्निल शिंदे ने कुछ महीनों पहले ही एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने लिंग परिवर्तन (सेक्स चेंज) के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि वह अब एक ट्रांसवुमन हैं, जिसका नाम सायशा शिंदे है।

    उन्होंने बताया, "कुछ सालों तक मैं पुरुषों के प्रति आकर्षित हुई, क्योंकि मैं समलैंगिक थी, लेकिन कुछ छह साल पहले मैंने असल में अपनी सच्चाई स्वीकार की और आज मैं यह बात समझ चुका हूं कि मैं समलैंगिक नहीं हूं। मैं एक ट्रांसवुमन हूं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सायशा बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सनी लियोनी और अनुष्का शर्मा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए कपड़े डिजाइन करती रही हैं। 'फैशन' जैसी कई फिल्मों में भी सायशा ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस यूनिवर्स
    हरनाज संधू

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    मिस यूनिवर्स

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो सौंदर्य प्रतियोगिता
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? सौंदर्य प्रतियोगिता

    हरनाज संधू

    मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025