एआर रहमान ने 'रामायण' को बताया अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म, रह गए थे दंग
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने बनाया है। उनका मानना है कि वह उनके करियर की सबसे रोमांचक और बड़ी फिल्म है। संगीतकार ने बताया कि इसके गाने बनाने में लगभग साढ़े 3 साल का समय लगा है। इसके कई गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं। संगीतकार का कहना है कि अभी और भी कई सरप्राइज आने बाकी हैं।
रहमान
मैंने जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की है- रहमान
द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए रहमान ने बताया, "ये अब तक का सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट है, जिस पर मैंने काम किया है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी इतनी बड़ी फिल्म नहीं की है। ये एक अच्छा समय है और अब लोगों की प्रतिक्रिया देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। 'जय जय राम' आ चुका है और एल्बम का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा रिलीज हो चुका है। आगे हमारे पास कुछ सरप्राइज भी हैं।"
फिल्म
हंस जिमर के साथ काम करने पर जताई खुशी
फिल्म के विजुअल एफ्फेक्ट पर रहमान बोले, "मैंने अभी कुछ फुटेज देखी, पहली 2 रीलें। मैं तो दंग रह गया।" इस फिल्म के संगीत पर रहमान के साथ जर्मन फिल्म संगीतकार और संगीत निर्माता हंस जिमर ने भी काम किया है।
रहमान बोले, "जब मैं वापस उनके स्टूडियो गया तो वहां का माहौल बहुत ही दोस्ताना था। वे इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे कि आखिरकार हम एक साथ काम कर रहे थे।"
जानकारी
3-4 घंटे सोते थे रहमान
रहमान ने बताया कि 'रामायण' के गाने बनाते समय दोनों संगीतकार 3-4 घंटे सोते थे और लगातार लॉस एंजिल्स, लंदन, बुडापेस्ट, मुंबई और चेन्नई आते-जाते रहते थे। इस फिल्म के गाने हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में भी बनाए गए हैं।