Loading...
'रामायण' में श्रीराम बनकर खुश हैं रणबीर कपूर, बोले- इस किरदार ने मुझे बेहतर इंसान बनाया
रणबीर कपूर ने 'रामायण' में अपने किरदार पर बात की

'रामायण' में श्रीराम बनकर खुश हैं रणबीर कपूर, बोले- इस किरदार ने मुझे बेहतर इंसान बनाया

Oct 26, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस पौराणिक महाकाव्य के कलाकारों ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर पहुंचे। होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने रणबीर ने फिल्म में अपने किरदार 'भगवान राम' को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि इस किरदार ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने का मौका दिया है।

आभार

किरदार मिलते ही डर गए थे रणबीर

अमिताभ से बातचीत में रणबीर ने कहा, "जब मुझे यह रोल ऑफिर किया गया, तो मुझे पता था कि यह सिर्फ़ एक रोल नहीं है, यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। मेरा पहला मन डर था, कि क्या मैं यह रोल करने के काबिल हूं? क्या मैं यह रोल कर पाऊंगा? करोड़ों लोगों की आस्था भगवान श्रीराम से जुड़ी है। लेकिन बहुत जल्द यह डर शुक्रगुजारी में बदल गया।"

उन्होंने आभार जताया कि पिता बनते ही उन्हें यह मौका हाथ लगा।

तोहफा

रणबीर के लिए भगवान का तोहफा है 'रामायण'

उन्होंने कहा, "मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे अपनी ज़िंदगी के इस पड़ाव पर यह मौका मिला। एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला। इसी दौरान मैं पिता बना और मेरा मानना ​​है कि यह फिल्म भगवान का तोहफा है कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने, 'रामायण' को गहराई से समझने और इन खूबसूरत लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।"

बता दें, 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को दुनियाभर में दस्तक देने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT