NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब पुरस्कार, ये सितारे भी हुए सम्मानित
    अगली खबर
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब पुरस्कार, ये सितारे भी हुए सम्मानित
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कौन-कौन हुआ सम्मानित? (तस्वीर: एक्स/@DDNational)

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब पुरस्कार, ये सितारे भी हुए सम्मानित

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 08, 2024
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आगाज आखिरकार हो गया। आज यानी 8 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में इसका आयोजन हुआ। इस पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित किया।

    जहां दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं फिल्म 'कांतारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी की झोली में गया।

    आइए जानते हैं और किन फिल्मों, सितारों और निर्देशकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

    सम्मान

    सालों बाद भगवान ने मुझे ब्याज साहित कुछ लौटाया- मिथुन 

    समारोह में फिल्म जगत का सबसे गौरवपूर्ण दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिथुन को दिया गया। मिथुन विज्ञान भवन पहुंचे और अपनी खुशी जाहिर की। उनके हाथों में प्लास्टर बंधा हुआ था।

    पुरस्कार लेने से पहले मिथुन दा ने कहा, "मैं अभी तक इस खबर को पचा नहीं पाया हूं। मैं अब भी असमंजस में हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इतने सालों बाद ऐसा लगता है कि भगवान ने मुझे ब्याज सहित कुछ लौटाया है।"

    पुरस्कार लेते वक्त मिथुन बेहद भावुक हो गए।

    ट्विटर पोस्ट

    मिथुन दा को मिला सम्मान

    #WATCH | Veteran actor Mithun Chakraborty receives the Dadasaheb Phalke Award at a ceremony in Delhi

    (Video source: DD News/YouTube) pic.twitter.com/jWVRUIILyr

    — ANI (@ANI) October 8, 2024

    फिल्म

    'गुलमोहर' बनी 2022 की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

    'गुलमोहर' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर जैसे कलाकार नजर आए थे। दोनों ने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और सम्मान प्राप्त किया।

    मलयालम सिनेमा में 'आट्टम' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है, वहीं सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार 'वालवी' ने जीता। सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म का पुरस्कार निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर की 'कार्तिकेय 2' को मिला तो 'पोन्नियिन सेलवन' ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया।

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशन

    निर्देशक सूरज बड़जात्या और नीना गुप्ता इस फिल्म के लिए हुए सम्मानित

    सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार निर्देशक सूरज बड़जात्या को उनकी फिल्म 'ऊंचाई' के लिए मिला है। इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

    बता दें कि दोस्ती पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी, वहीं समीक्षकों से भी इसे खूब तारीफ मिली थी।

    फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेंग्जोंग्पा, बोमन ईरानी, सारिका और परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं। यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

    कौन बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?

    नित्या मेनन को फिल्म 'तिरुचित्रम्बलम' के लिए और मानसी पारेख को गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, वहीं ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीतकार तो इसी फिल्म के गाने 'केसरिया' के लिए अरिजीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार अपने नाम किया।

    उधर एआर रहमान ने 'पोन्नियिन सेलवन 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
    मिथुन चक्रवर्ती
    कांतारा फिल्म
    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर

    मिथुन चक्रवर्ती

    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती की डिजिटल डेब्यू सीरीज 'बेस्टसेलर' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार
    ऑनलाइन लीक हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' अनुपम खेर
    650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स' अनुपम खेर

    कांतारा फिल्म

    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन 9 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा नेटफ्लिक्स
    'तुम्बाड' के निर्देशक आनंद गांधी बोले- मैं 'कांतारा' जैसी फिल्म नहीं बनाना चाहूंगा बॉलीवुड समाचार
    कर्नाटक: मुस्लिम जोड़े को 'कांतारा' फिल्म देखने से रोका गया, मारपीट हुई कर्नाटक
    'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड समाचार
    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें लता मंगेशकर
    ऋषभ शेट्टी ने दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में जीता 'मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर' का पुरस्कार कांतारा फिल्म
    दादा साहेब फाल्के अवॉड्‌र्स: आलिया बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए अन्य विजेता  आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025