NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '12वीं फेल' ने रचा इतिहास, IMDb वैश्विक सूची में शीर्ष 50 में इकलौती भारतीय फिल्म
    अगली खबर
    '12वीं फेल' ने रचा इतिहास, IMDb वैश्विक सूची में शीर्ष 50 में इकलौती भारतीय फिल्म
    '12वीं फेल' ने अपनी नाम की नई उपलब्धि

    '12वीं फेल' ने रचा इतिहास, IMDb वैश्विक सूची में शीर्ष 50 में इकलौती भारतीय फिल्म

    लेखन मेघा
    Feb 08, 2024
    11:54 am

    क्या है खबर?

    विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया।

    विक्रांत मैसी और मेधा शंकर अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिन भी पूरे कर लिए हैं तो दुनियाभर इसका जलवा बरकरार है।

    दरअसल, यह भारत की इकलौती हिंदी फिल्म है, जिसने IMDb की शीर्ष 250 फिल्मों की सूची में 50वां स्थान हासिल किया है।

    विस्तार

    पोस्ट साझा कर जताई खुशी

    विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स की ओर से '12वीं फेल' को मिली इस सफलता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुशी का इजहार किया गया है।

    इसमें लिखा है, 'निर्देशक चोपड़ा ने अपना जीवन सभी को यह बताने में बिताया है कि वह फिल्म सिनेमा पैराडाइसो को कितना मानते हैं और 12वीं फेल ने शीर्ष 250 फिल्मों में 50वां स्थान हासिल कर लिया है। वो भी उस फिल्म से एक स्थान नीचे, जिसे वह इतना मानते हैं।'

    बयान

    निर्देशक की खुशी का ठिकाना नहीं 

    '12वीं फेल' को मिली इस उपलब्धि से निर्देशक भी काफी खुश हैं, जिसे बयां करने के उनके पास शब्द नहीं हैं।

    उन्होंने अपने बयान में लिखा, 'मैं अभी भी कश्मीर का वही छोटा सा लड़का हूं। सिनेमा पैराडाइसो के ठीक बगल में अपनी फिल्म देखने के बाद मैं अब क्या ही कहूं? अब तो मैं शांति से मर सकता हूं।'

    प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई का कहना है कि इसे 10वें स्थान पर होना चाहिए था।

    कहानी

    ऐसी थी '12वीं फेल' की कहानी

    '12वीं फेल' की कहानी इसी नाम से लिखी गई अनुराग ठाकुर की किताब से ली गई है, जो IPS अफसर मनोज शर्मा के संघर्षों को दिखाती है।

    फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे चंबल का 12वीं फेल हिंदी मीडियम से पढ़ा लड़का मनोज IPS बनने तक का सफर तय करता है और उसे किन परेशानियों से गुजरना पड़ता था।

    इस दौरान मनोज का साथ श्रद्धा जोशी देती हैं , जिनके प्यार की कहानी भी खूबसूरती से दिखाई गई है।

    रिलीज

    अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है फिल्म

    '12वीं फेल' ने बीते साल 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब इसकी रिलीज को 100 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और यह अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

    20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भारत में 56.38 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 70.05 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है।

    इस फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

    पोल

    विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' में आपको विक्रांस मैसी का प्रदर्शन कैसा लगा?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    '12वीं फेल': विक्रांत मैसी ने फिल्मफेयर जीतने पर कहा शुक्रिया, बोले- बचपन का सपना पूरा हुआ '12वीं फेल': विक्रांत मैसी ने फिल्मफेयर जीतने पर कहा शुक्रिया, बोले- बचपन का सपना पूरा हुआ
    ये भी पढ़ें
    विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' की वजह से हो गया था त्वचा पर संक्रमण  विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' की वजह से हो गया था त्वचा पर संक्रमण 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधु विनोद चोपड़ा
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार
    IMDb

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    विधु विनोद चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष: विधु विनोद चोपड़ा की ये हैं सबसे कमाऊ फिल्में, एक बनी 700 करोड़ी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर जारी, IPS बनने का सपना लिए दिल्ली आए विक्रांत मैसी विक्रांत मैसी
    फिल्म '12वीं फेल' से पहले OTT पर देखिए परीक्षाओं पर आधारित ये शानदार वेब सीरीज विक्रांत मैसी
    '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई' समेत ये यादगार फिल्में सिनेमाघरों में फिर से दिखेंगी बॉलीवुड समाचार

    विक्रांत मैसी

    '12वीं फेल': विक्रांत मैसी के प्रशंसक ने बुक किया पूरा सिनेमाघर, अभिनेता ने व्यक्त किया आभार बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की पकड़ मजबूत, जानिए 12वें दिन का कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    '12वीं फेल' के बाद राजकुमार हिरानी के हीरो बने विक्रांत मैसी, रणबीर कपूर भी आएंगे नजर राजकुमार हिरानी
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई 30 करोड़ रुपये की ओर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    जब मिलिंद गुनाजी का सहारा बने थे शाहरुख खान, 'देवदास' की शूटिंग रोकने को थे तैयार शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: अभिषेक बच्चन 48 की उम्र में भी हैं एकदम फिट, जानिए राज अभिषेक बच्चन
    अभिषेक बच्चन ने इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में बनाई जगह, जानें कहां हैं मौजूद अभिषेक बच्चन
    #NewsBytesExplainer: क्यों फिल्मों की रिलीज के लिए मंजूरी लेना जरूरी? जानिए इसके बारे में सबकुछ #NewsBytesExplainer

    IMDb

    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'शेरशाह' ने रचा इतिहास, भारत में अमेजन प्राइम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी करण जौहर
    'सरदार उधम' को IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग, विक्की बोले- आपने तो उधम मचा दिया बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025