NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / कानून की पढ़ाई कर रहे हैं तो इन क्षेत्रों में बना सकते हैं सुनहरा भविष्य
    अगली खबर
    कानून की पढ़ाई कर रहे हैं तो इन क्षेत्रों में बना सकते हैं सुनहरा भविष्य
    कानून के क्षेत्र में करियर विकल्प (तस्वीरः फ्रीपिक)

    कानून की पढ़ाई कर रहे हैं तो इन क्षेत्रों में बना सकते हैं सुनहरा भविष्य

    लेखन राशि
    Oct 15, 2023
    10:08 am

    क्या है खबर?

    भारत में कानून का क्षेत्र लगातार विकसित होता जा रहा है। इस क्षेत्र में सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।

    इसी कारण हजारों युवा 12वीं के बाद करियर विकल्प के रूप में कानून के क्षेत्र को चुन रहे हैं।

    अधिकांश युवा वकील और जज बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इस क्षेत्र में कई अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं।

    आइए कुछ शीर्ष करियर विकल्पों के बारे में जानते हैं।

    #1

    कानूनी सलाहकार

    कानूनी सलाहकारों का मुख्य काम व्यक्तियों, व्यवसायों और सरकारी संगठनों को विशेष कानूनी सलाह देना है। ये विभिन्न कंपनी मामले जैसे अनुबंध, रोजगार कानून, नियामक अनुपालन समेत अन्य चीजों पर मार्गदर्शन देते हैं।

    कानूनी सलाहकार मुख्य तौर पर व्यावसायी, बहुराष्ट्रीय निगम और सरकारी एजेंसियों के साथ काम करते हैं।

    इस क्षेत्र में अच्छी कमाई होती है। बड़े व्यवसायी या कलाकार के व्यक्तिगत कानूनी सलाहकार बन कर आप लाखों रुपये कमा सकते हैं।

    #2

    विवाद समाधान विशेषज्ञ

    वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) विशेषज्ञ मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से विवादों का समाधान करवाते हैं। ये कोर्ट में जाए बिना ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए सुलह करवा देते हैं।

    ADR विशेषज्ञों को मध्यस्थता तकनीकों और सिद्धातों का गहराई से ज्ञान होता है। इनमें सक्रिय सुनने की क्षमता, प्रभावी संचार और समस्या समाधान कौशल होता है।

    सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पर मामलों का दबाव कम करने के लिए ADR विशेषज्ञों की तैनाती की जाती है।

    #3

    काॅर्पोरेट वकील

    कानून की पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र सिविल और अपराधिक मामलों के वकील बनते हैं। अगर, आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो कॉर्पोरेट या बौद्धिक संपदा मामलों के वकील बन सकते हैं।

    वर्तमान समय में इन वकीलों की मांग काफी बढ़ गई है। कॉर्पोरेट वकील व्यवसायों को जटिल कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने और कानूनी जोखिमों को कम करने में मदद करते हैं।

    बौद्धिक संपदा वकील पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट संबंधी हितों की रक्षा करते हैं।

    #4

    कानून विषय के शिक्षक

    कानून की पढ़ाई करने के बाद आप किसी भी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास करनी होगी।

    असिस्टेंट प्रोफेसर को शुरुआती तौर पर 30,000 से 50,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है।

    प्रोफेसर पद पर वेतन लाखों में होता है। एक कानूनी शिक्षक के रूप में कार्य कर आप हजारों युवाओं का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

    जानकारी

    कानूनी पत्रकार

    कानून संबंधी मामलों की रिपोर्टिंग के लिए अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता होती है। वर्तमान समय में मीडिया कार्यालयों में कानून की पढ़ाई कर चुके छात्रों की मांग बढ़ी है। इन छात्रों को कानून और अपराध संबंधी खबरें कवर करने के लिए नियुक्त किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    12वीं के बाद करियर विकल्प

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    12वीं के बाद करियर विकल्प

    कॉलेज का चयन करते समय इन पहलुओं पर दें ध्यान, होंगे कई फायदे पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    IT क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद करें ये डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करियर
    भारत में इन क्षेत्रों में करियर बनाना है मुश्किल, करनी पड़ती है कड़ी मेहनत करियर
    BTech से किस तरह अलग है Bio Tech? जानिए दोनों के बीच अंतर करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025