Page Loader
CBSE 12th Board Exam 2020: हिस्ट्री में अच्छा स्कोर करने के लिए इन टॉपिक्स को पढ़ें

CBSE 12th Board Exam 2020: हिस्ट्री में अच्छा स्कोर करने के लिए इन टॉपिक्स को पढ़ें

Jan 25, 2020
01:55 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी, 2020 से बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने वाले है। अब छात्रों के पास काफी कम समय रह गया है और छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह से ध्यान देना होगा। साथ ही छात्रों को जानना होगा कि किस टॉपिक से कितने नंबर का आता है और कौन सा टॉपिक ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज के इस लेख में हम आपको हिस्ट्री के कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक बताएंगे। आइए जानें।

परीक्षा

इतने नंबर की होती है परीक्षा

CBSE 12वीं हिस्ट्री का पेपर 03 मार्च, 2020 को आयोजित करने वाला है। 12वीं हिस्ट्री में 80 नंबर की थ्योरी परीक्षा और 20 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा होती है। परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर का आधुनिक भारत से आता है। उसके बाद मध्यकालीन भारत से और सबसे कम नंबर का प्राचीन भारत से आता है। बता दें कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न और मैप पर आधारित प्रश्न भी होते हैं।

महत्वपूर्ण टॉपिक

इन मह्त्वपूर्ण टॉपिक पर अधिक ध्यान दें

छात्रों को पूरे सिलेबस को कवर करना चाहिए, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना चाहिए। द स्टोरी ऑफ फर्स्ट सिटी से हड़प्पा पुरातत्व, बौद्ध धर्म का इतिहास: सांची स्तूप, यात्रियों के खातों के माध्यम से मध्यकालीन समाज, नई वास्तुकला: हम्पी, द मुगल कोर्ट: इतिहास के माध्यम से इतिहास का पुनर्निर्माण, 1857 के प्रतिनिधि और समकालीन आंखों के माध्यम से महात्मा गांधी महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। वहीं छात्रों को पैसेज के लिए पाठ्यपुस्तकों को अच्छे से पढ़ना चाहिए।

जानकारी

मैप प्रश्नों के लिए पढ़ें ये

मैप प्रश्नों के लिए परिपक्व हड़प्पा स्थल, अशोकन शिलालेखों का वितरण, महत्वपूर्ण राज्य और कस्बे, बाबर के अधीन क्षेत्र, अकबर और औरंगज़ेब, 1857 में ब्रिटिश नियंत्रण के अधीन क्षेत्र और महत्वपूर्ण केंद्र राष्ट्रीय आंदोलन पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

टिप्स

कुछ सामान्य टिप्स

हिस्ट्री के लिए तिथि और सन याद रखान बहुत जरुरी है। इनके लिए आप फ्लो चार्ट और शॉर्ट नोट्स आदि बना सकते हैं। साथ ही आप पुस्तकों में प्वाइंट्स को हाइलाइट कर सकते हैं, जिससे बार-बार आपकी नज़र इन पर जाएगी। इसके साथ ही आपको पिछले साल के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर भी हल करने चाहिए। इससे आपका रिवीजन भी होगा और आपके परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार का भी पता चलेगा।