Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / RRB JE Recruitment 2019: 14,033 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
करियर

RRB JE Recruitment 2019: 14,033 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

RRB JE Recruitment 2019: 14,033 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
लेखन मोना दीक्षित
Dec 27, 2018, 12:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
RRB JE Recruitment 2019: 14,033 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी), डिपो मेटैरियल सुपरीटेंडेंट (DMS), और कैमिकल एंड मैटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती की अधिसूचना 26 दिसंबर, 2018 को रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित की गई है। जो उम्मीदवार RRB JE भर्ती 2019 के लिए इंतजार कर रहे थे, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी।

भर्ती
14,033 पदों पर निकली भर्ती

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि भारतीय रेलवे ने कुल 14,033 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें 13,034 पद जूनियर इंजीनियर, 49 पद जूनियर इंजीनियर (इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी), 456 पद डिपो मेटैरियल सुपरीटेंडेंट और 494 पद कैमिकल एंड मैटालर्जिकल असिस्टेंट के होंगे। इन पदों पर भर्ती के आवेदन 02 जनवरी, 2019 से शुरू हो जाएंगे, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2019 है। चयनित उम्मीदवारों को छह और सांत CPC पे मैट्रिक्स के तहत Rs. 35,400 वेतन दिया जाएगा।

योग्यता
क्या होनी चाहिए योग्यता?

जूनियर इंजीनियर और मेटैरियल सुपरीटेंडेंट के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना चाहिए। JE (सूचना प्रौद्योगिकी) के लिए उम्मीदवार ने PGDCA/B.Sc. (कंप्यूटर साइंस)/BCA/B.Tech (IT), B.Tech (कंप्यूटर साइंस)/3 साल का B स्तर का DOEACC कोर्स किया हो। कैमिकल एंड मैटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार ने 45% अंक के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली हो। जिसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री मुख्य विषयों में से एक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया
क्या है चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन चार चरणों की चयन प्रक्रिया को पास करने के बाद होगा। सबसे पहले उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1) से गुजरना होगा, इसको पास करने के बाद उसे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2) में शामिल होना होगा। उसके बाद उसके दस्तावेज़ों का सत्यापन होगा और अंत में चिकित्सा परीक्षण होगा, तब उम्मीदवार का चयन होगा।

आवेदन
कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले, एक RRB चुनें, फिर पंजीकरण पृष्ठ खुलेगा और इसमें उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, आधार कार्ड की स्थिति, पिता का नाम, ई-मेल आईडी जैसे आदि विवरण दर्ज करने होंगे। इन सभी विवरणों को जमा करने के बाद, RRB JE का आवेदन फॉर्म खुल हो जाएगा। आवेदन पत्र में, उम्मीदवारों को विस्तृत शिक्षा योग्यता, परीक्षा भाषा और केंद्र का चयन करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फोटोग्राफ और स्कैन किए गए एससी / एसटी प्रमाणित भी अपलोड करने होंगे।

जानकारी
क्या है आवेदन फीस?

उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाकर ही आवेदन करना होगा। साथ ही शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिक/PwD/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए - Rs. 250 और शेष सभी श्रेणियों के लिए Rs 500 शुल्क है।

जानकारी
आधिकारिक अधिसूचना यहां से देखें

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। हमने यहां उनकी सुविधा के लिए आधिकारिक अधिसूचना दी है वे एक क्लिक में अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं। अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
ताज़ा खबरें
टेलीग्राम में जल्द मिल सकती हैं प्रीमियम सेवाएं, फ्री मेसेजिंग ऐप का टैग हटा रही कंपनी
टेलीग्राम में जल्द मिल सकती हैं प्रीमियम सेवाएं, फ्री मेसेजिंग ऐप का टैग हटा रही कंपनी टेक्नोलॉजी
दिव्यांग बच्चे के साथ भेदभाव मामले में इंडिगो पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना
दिव्यांग बच्चे के साथ भेदभाव मामले में इंडिगो पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना देश
यह कुत्ता बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता, उम्र 22 साल
यह कुत्ता बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता, उम्र 22 साल अजब-गजब
पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई
पंजाब में AAP सरकार का बड़ा फैसला, 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई राजनीति
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट फोर्क टूटने पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट फोर्क टूटने पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात ऑटो
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022