NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / RBI सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    अगली खबर
    RBI सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
    भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किए सहायक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

    RBI सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    लेखन तौसीफ
    Mar 23, 2022
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सहायक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

    RBI ने अपने विभिन्न कार्यालयों में सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी से 8 मार्च तक चली थी।

    जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं।

    आयोजन

    26 और 27 मार्च को आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से RBI सहायक के कुल 950 रिक्त पद भरे जाएंगे।

    भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा तीन चरणों में होगी जिसमें प्रारंभिक, मुख्य और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) शामिल हैं।

    RBI ने प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 26 और 27 मार्च निर्धारित की है।

    जो छात्र प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

    बता दें कि मुख्य परीक्षा मई में आयोजित होने की संभावना है।

    परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा में पूछे जाएंगे वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न

    RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

    100 अंक की इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

    परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवार को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

    बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी।

    जानकारी

    किस भाग से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

    पेपर में अंग्रेजी के 30 प्रश्न, संख्यात्मक क्षमता के 35 प्रश्न और रीजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करने के लिए 30 मिनट और संख्यात्मक और रीजनिंग से जड़े प्रश्नों को हल करने के लिए 35-35 मिनट का समय मिलेगा।

    डाउनलोड

    एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं।

    इसके बाद होम पेज पर 'What's New' सेक्शन में जाकर 'Recruitment' टैब पर क्लिक करें।

    अब RBI सहायक भर्ती एडमिट कार्ड के पेज पर जाएं।

    यहां पूछी गई जानकारी के अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

    इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

    इस एडमिट कार्ड को अच्छे से जांच लें और फिर प्रिंटआउट निकाल लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स

    सरकारी नौकरी

    झारखंड में एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन झारखंड
    झारखंड: 1,200 से अधिक जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    बिहार में स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन बिहार
    बिहार सिविल जज भर्ती मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, 691 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025