NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / केंद्रीय कर्मचारियों के 9.79 लाख पद खाली, सरकार की एक साल में भरने की योजना
    करियर

    केंद्रीय कर्मचारियों के 9.79 लाख पद खाली, सरकार की एक साल में भरने की योजना

    केंद्रीय कर्मचारियों के 9.79 लाख पद खाली, सरकार की एक साल में भरने की योजना
    लेखन राशि
    Mar 30, 2023, 08:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    केंद्रीय कर्मचारियों के 9.79 लाख पद खाली, सरकार की एक साल में भरने की योजना
    केंद्र सरकार में 9 लाख से ज्यादा पद खाली (तस्वीरः फ्रीपिक)

    देश में बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। लाखों की संख्या में युवा नौकरियों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 9.79 लाख से अधिक पद खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा 2.93 लाख पद रेलवे में खाली हैं। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को एक साल मेें भरने की बात भी कही है।

    किन विभागों में कितने पद खाली हैं?

    केंद्रीय मंत्री सिंह के अनुसार, रक्षा (सिविल) विभाग में सबसे ज्यादा 2.64 लाख पद खाली है। इसी तरह गृह मंत्रालय में 1.43 लाख, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग में 25,934 पद, डाक विभाग में 90,050 और राजस्व विभाग में 80,243 पद खाली हैं। इसके अलावा परमाणु उर्जा विभाग में 9,460, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में 8,543, सांख्यिकी और कार्यान्वयन में 2,156, जल संसाधन, नदी विकास में 6,860 और अंतरिक्ष, कौशल विकास, स्वास्थ्य परिवार कल्याण में भी कई पद खाली हैं।

    1 साल के भीतर 10 लाख खाली पद भरेगी सरकार

    केंद्रीय मंत्री सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े इन पदों को भरने की योजना पर काम किया जा रहा है। अलग-अलग भर्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार ने 1 साल के भीतर 10 लाख खाली पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में युवाओं को भरपूर नौकरियां मिलेंगी। अगले कुछ महीनों में सरकार के अलग-अलग विभागों की ओर से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

    खाली पदों को भरना है सतत प्रक्रिया- केंद्रीय मंत्री 

    केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि खाली पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। सरकारी इन पदों को समय पर भरने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर चुकी है। अलग-अलग मंत्रालय, विभागों और संगठनों को जितने कर्मचारियों की जरूरत है, उनके लिए उतने कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। ये रोजगार मेले रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ी

    पिछले कुछ महीनों में मोदी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ाई है। भर्तियों में पदों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में भी ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में खाली पड़े ग्रुप B और ग्रुप C के पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली जा रही है। कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सरकारी नौकरी
    केंद्र सरकार
    लोकसभा

    सरकारी नौकरी

    EPFO ने 2,800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन EPFO
    झारखंड में शिक्षक के 3,120 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    CRPF ने 9,000 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन CRPF
    जम्मू-कश्मीर: सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर लगाई गई रोक, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया था ठेका जम्मू-कश्मीर

    केंद्र सरकार

    हर साल कितनी खाली रह जाती हैं मेडिकल सीटें? सरकार ने साझा की जानकारी NEET
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने दिखाई 'भाजपा वाशिंग मशीन'; काले कपड़े डाले, सफेद निकाले पश्चिम बंगाल
    केंद्र सरकार के कथित भेदभाव के खिलाफ 2 दिन के धरने पर बैठीं ममता बनर्जी  ममता बनर्जी
    संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित लोकसभा

    लोकसभा

    लक्षद्वीप के NCP सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता बहाल, जनवरी में घोषित हुए थे अयोग्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    राहुल ने सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस का दिया जवाब, कहा- आदेश का पालन करूंगा  राहुल गांधी
    राहुल गांधी को भेजा गया दिल्ली स्थित बंगला खाली करने का नोटिस, 30 दिन का समय  राहुल गांधी
    राहुल गांधी मामले पर संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित राज्यसभा

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023