NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 6 अप्रैल से हो सकती है NIOS की परीक्षाएं, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
    अगली खबर
    6 अप्रैल से हो सकती है NIOS की परीक्षाएं, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
    कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रेल से आयोजित कर सकता है NIOS

    6 अप्रैल से हो सकती है NIOS की परीक्षाएं, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    लेखन तौसीफ
    Jan 14, 2022
    07:03 pm

    क्या है खबर?

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो गई हैं।

    कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए NIOS ने यह परीक्षाएं 6 अप्रैल, 2022 से शुरू करने का फैसला लिया है।

    इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2022 तक चलेगी।

    NIOS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर इन परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी दी है।

    निर्देश

    NIOS ने प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों के लिए दिया निर्देश

    NIOS ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.nios.ac.in पर छात्रों के आवेदन करने का निर्देश दिया है।

    NIOS ने नोटिस जारी कर छात्रों को भी परीक्षा केंद्रों के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए कहा है।

    बोर्ड ने नोटिस में यह भी कहा कि इस परीक्षा से बैंक स्वीकृति प्रदर्शन को हटा दिया गया है। जिन स्कूलों ने पहले ही अपना पंजीकरण करा लिया है, उन्हें सिर्फ अपना विवरण अपडेट करना होगा।

    पंजीकरण

    समय पर पंजीकरण न करने पर देना होगा विलंब शुल्क

    NIOS ने कहा है कि ऐसे छात्र जिन्होंने अक्टूबर-नवंबर 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है या उपस्थित हुए हैं, उनके लिए पंजीकरण विंडो 16 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक खुली रहेगी।

    1 फरवरी, 2022 से 10 फरवरी, 2022 तक सभी छात्रों को 100 रूपये प्रति विषय विलंब शुल्क जमा करना होगा।

    इसके बाद 11 फरवरी, 2022 से 20 फरवरी, 2022 तक एक साथ सभी विषयों के लिए कुल 1,500 रूपये विलंब शुल्क देना होगा।

    जानकारी

    किस पेपर के लिए कितना शुल्क लगेगा?

    बता दें कि थ्योरी पेपर के लिए परीक्षा शुल्क 250 रूपये प्रति विषय है और थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषयों में पेपर के लिए अतिरिक्त शुल्क 120 रूपये प्रति विषय है। इसके साथ ही प्रत्येक लेनदेन के लिए अतिरिक्त 50 रूपये शुल्क लिया जाएगा।

    आवेदन

    परीक्षाओं के लिए आवेदन कैसे करें?

    आवेदन के लिए छात्रों को NIOS की आधिकारिक वेबसाइट www.sdmis.nios.ac.in पर जाना होगा।

    अब 'NIOS Public Exam 2022: 10th, 12th' लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद 'परीक्षा' और 'रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें। अब यहां पर एक नया ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलेगा जहां उम्मीदवारों को परीक्षा का चयन करना होगा।

    इसके बाद छात्र पंजीकरण नंबर दर्ज करें।

    यहां मांगी गई जानकारी भरें और उसे सबमिट कर दें, फिर परीक्षा फीस का भुगतान करें।

    अब आपका आवेदन पूरा हो गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बोर्ड परीक्षाएं
    NIOS

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बोर्ड परीक्षाएं

    मध्य प्रदेश: 12वीं में एक ही स्कूल की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप मध्य प्रदेश
    राजस्थान: 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 56.01 प्रतिशत छात्र हुए पास राजस्थान
    CBSE: सितंबर में होगी 10वीं और 12वीं की वैकल्पिक और कंपार्टमेंट परीक्षाएं CBSE
    असम: फर्स्ट डिविजन में 12वीं पास करने वाली लगभग 22,000 छात्राओं को मिलेगी स्कूटी असम

    NIOS

    NIOS ने शुरू की 10वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, यहां से करें आवेदन शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025