NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें रसायन विज्ञान के पेपर की तैयारी
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें रसायन विज्ञान के पेपर की तैयारी
    रसायन विज्ञान की तैयारी के टिप्स (तस्वीर- फ्रीपिक)

    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें रसायन विज्ञान के पेपर की तैयारी

    लेखन राशि
    Mar 06, 2023
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और 18 मार्च को रसायन विज्ञान की परीक्षा है।

    रसायन विज्ञान कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण विषय है, जिन्होंने विज्ञान स्ट्रीम का विकल्प चुना है।

    इस विषय को आमतौर पर कठिन माना जाता है, लेकिन नियमित अभ्यास और पाठों की पूरी समझ के साथ इसमें अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

    आइए रसायन विज्ञान की परीक्षा की तैयारी के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जानते हैं।

    पाठ्यक्रम

    सबसे पहले जानिए परीक्षा का पाठ्यक्रम

    रसायन विज्ञान की परीक्षा 70 अंक की होगी। 30 अंक प्रैक्टिकल के रहेंगे। रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम को अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है।

    पाठ्यक्रम में विलयन, विद्युत रसायन, रासायनिक बलगतिकी, डी और एफ-ब्लॉक के तत्व, उपसहसंयोजक यौगिक, हैलोऐल्केन और हैलोएरीन खंड शामिल हैं।

    इसके अलावा छात्रों को एल्कोहल, फिनोल और ईथर, एल्डिहाइड, केटोन्स और कार्बोक्जसिलिक एसिड, एमीन और जैव अणु जैसे पाठ भी पढ़ने होंगे।

    इन सभी पाठों से 6 से लेकर 9 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

    योजना

    सेक्शन के अनुसार करें पढ़ाई 

    रसायन विज्ञान में अलग-अलग सेक्शन होते हैं। सबसे पहले पाठ्यक्रम को समझकर सेक्शंस में बांट लें।

    कार्बनिक-अकार्बनिक रसायन विज्ञान, ऑर्गेनिक रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री और रासायनिक कैनेटीक्स, सभी को पढ़ने के लिए समय बांट लें।

    उन पाठों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें, जो आपको सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण लगते हैं। इन पाठों को अधिक समय दें।

    पढ़ाई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी सेक्शन न छूटे। सरल सेक्शन को भी पढ़ें।

    अवधारणा

    अवधारणाओं को समझें

    रसायन विज्ञान की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए विषय की वैचारिक समझ होनी चाहिए।

    रसायन विज्ञान में सीखने और याद रखने के लिए बहुत सी जानकारी होती हैं। यदि आप सभी टॉपिक्स को याद करने की कोशिश करेंगे तो उलझ जाएंगे।

    कम समय में पूरा विषय पढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप मौलिक अवधारणाओं को समझें।

    अगर अवधारणा समझ जाएं तो सब कुछ याद रखना बहुत आसान हो जाएगा। कोई भी टॉपिक रटने से बचें।

    नोट्स

    नोट्स से पढ़ें

    रसायन विज्ञान का पाठ्यक्रम बड़ा है। इसे पढ़ने के लिए किताबों की जगह नोट्स का उपयोग करें।

    किताबों में बहुत सारी जानकारियां होती हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान किताबों से पढ़ने पर छात्र भ्रमित हो जाते हैं और पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पाता।

    अगर आप किताब से पढ़ रहे हैं तो प्रत्येक टॉपिक को पढ़ने के बाद उसे शॉर्ट नोट्स बना लें। इन्हीं नोट्स से रिवीजन करें।

    पढ़ने के बाद नोट्स बनाने से भी चीजें याद हो जाती हैं।

    सूत्र

    महत्वपूर्ण रासायनिक क्रियाओं और समीकरणों का फ्लैश कार्ड बनाएं

    रसायन विज्ञान में कई सारी रासायनिक क्रियाएं, समीकरण, सूत्र और शब्दावली होती हैं। इन्हें एक साथ याद करना मुश्किल है।

    ऐसे में छात्र सभी टॉपिक से संबंधित क्रियाओं, समीकरणों और सूत्रों को एक पेज में लिखकर फ्लैश कार्ड बना लें।

    इस फ्लैश कार्ड को दीवार या टेबल के पास चिपका लें। प्रतिदिन सुबह-शाम इसका रिवीजन करते रहें।

    रासायनिक क्रियाओं को समझने के लिए बार-बार अभ्यास करें। छात्र पिछले सालों के पेपर और सैंपल पेपर भी हल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: इस शहर में कुत्ता पालने पर देना पड़ेगा टैक्स, जानिए क्यों लिया गया फैसला पालतू जानवर
    इंदौर: अन्य पत्नियों का पता चलने पर शख्स ने चौथी पत्नी को दिया तीन तलाक मुस्लिम
    मध्य प्रदेश: मॉर्चरी में रखे शवों की आंखें मिलीं गायब, चूहों पर कुतरने का शक मानव तस्करी
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान पद्मश्री

    बोर्ड परीक्षाएं

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, गहन जांच के बाद छात्रों को मिला केंद्र में प्रवेश उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 10वीं के छात्र ऐसे करें गणित की तैयारी, मिल सकेंगे पूरे अंक उत्तर प्रदेश

    परीक्षा तैयारी

    नए अभ्यर्थी UPSC की तैयारी में अपनाएं ये रणनीति, कम समय में मिल सकेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    उत्तर प्रदेश बोर्डः 12वीं के छात्र ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी, मिल सकेंगे पूरे अंक अंग्रेजी
    उत्तर प्रदेश बोर्ड: परीक्षा के दौरान न करें ये गलतियां, कट सकते हैं नंबर उत्तर प्रदेश
    अग्निवीर कैसे बनें? जानिए लिखित परीक्षा सिलेबस और फिजिकल टेस्ट की जानकारी सहित सबकुछ अग्निपथ योजना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025