NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद साइकोलॉजी में बनाएं करियर, मिलेंगे नौकरी के शानदार अवसर
    अगली खबर
    12वीं के बाद साइकोलॉजी में बनाएं करियर, मिलेंगे नौकरी के शानदार अवसर
    साइकोलॉजी में बनाएं करियर (तस्वीरः पिक्साबे)

    12वीं के बाद साइकोलॉजी में बनाएं करियर, मिलेंगे नौकरी के शानदार अवसर

    लेखन राशि
    Feb 14, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    12वीं के बाद अधिकतर छात्र इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट कोर्स का चुनाव करते हैं, वहीं कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाते हैं।

    हालांकि, अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं और आपको लोगों का मन या व्यवहार पढ़ना-समझना पसंद है तो मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) एक अच्छा विकल्प है।

    साइकोलॉजी की पढ़ाई कर छात्र बहुत कुछ अच्छा कर सकते हैं। आज के लेख में हम आपको साइकोलॉजी में करियर बनाने की जानकारी देने जा रहे हैं।

    साइकोलॉजी

    साइकोलॉजी क्या है?

    साइकोलॉजी मानव मन और व्यवहार का अध्ययन है। इसके जरिए छात्र मस्तिष्क को पढ़ने की भाषा सीखते हैं।

    इसमें व्यक्ति की परेशानियों का निदान करने के लिए वैज्ञानिक नियमों और थ्योरी का प्रयोग किया जाता है।

    साइकोलॉजी अध्ययन और रिसर्च का सबसे ज्यादा प्रयोग मानसिक रोगों को समझने, उनका इलाज करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में किया जाता है।

    साइकोलॉजी कई तरह की होती है, जैसे चाइल्ड साइकोलॉजी, क्लिनिकल साइकॉलोजी, क्रिमिनल साइकोलॉजी, सोशल साइकोलॉजी आदि।

    कोर्सेस

    साइकोलॉजी के कोर्स

    12वीं के बाद साइकोलॉजी में करियर बनाने की बात करें तो इसके लिए विद्यार्थी सामान्यतः बैचलर इन साइकोलॉजी का कोर्स करते हैं।

    इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पहले बैचलर डिग्री और उसके बाद मास्टर डिग्री हासिल करनी होती है।

    एक छात्र पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य, क्लिनिकल, शैक्षिक, रिसर्च, व्यसायिक काउंसलिंग, न्यूरो, खेल, व्यायाम और फोरेंसिक जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकता है। इसके बाद PhD का भी विकल्प होता है।

    प्रोफेशन

    इस फील्ड में नौकरियों की नहीं है कमी

    साइकोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्र आगे चलकर साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर, मानव संसाधन प्रबंधक और प्रोफेसर आदि बन सकते हैं।

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में संसाधनों को लेकर संतुष्टि न होने पर लोग तनाव में जा रहे हैं, लिहाजा हर अस्पताल में साइकोलॉजिस्ट की जरुरत होती है।

    इसके अलावा स्कूल, विश्वविद्यालय, निजी उद्योग और कॉर्पोरेट हाउस आदि में भी साइकोलॉजिस्ट के लिए नौकरी होती हैं।

    आप कहीं और नौकरी न करके खुद का क्लीनिक भी शुरू कर सकते हैं।

    वेतन

    कितनी होती है साइकोलॉजिस्ट की सैलरी?

    साइकोलॉजिस्ट की सैलरी अलग-अलग स्पेशलिस्ट विषय और नौकरी के हिसाब से तय होती है।

    शुरुआत में आपको 25,000 से लेकर 50,000 रुपये प्रति माह तक मिल सकते हैं। यदि आप किसी अन्य संस्था में हो तो आपका पैकेज और अधिक भी हो सकता है।

    यदि विद्यार्थी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) पास हो गया है और अपनी फील्ड में PhD की डिग्री हासिल कर ली हो तो एक लाख रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिल सकती है।

    कॉलेज

    कहां से करें साइकोलॉजी की पढ़ाई?

    इस फील्ड में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी शिक्षा संस्थानों का चुनाव इस हिसाब से करें कि वे कौन से क्षेत्र में साइकोलॉजी की पढ़ाई करना चाहते हैं।

    भारत में साइकोलॉजी कोर्स के लिए अच्छे शिक्षा संस्थानों में दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, पंजाब विश्वविद्यालय, बैंगलोर विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अंबेडकर विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।

    विदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में क्राइस्ट विश्वविद्यालय, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, मिशिगन विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और येले विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करियर इन साइकोलॉजी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    करियर इन साइकोलॉजी

    साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम नौकरियां

    रोजगार समाचार

    वायुसेना अग्निवीर की नई भर्ती का ऐलान, जानें योग्यता भारतीय वायुसेना
    उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग का भर्ती कैलेंडर जारी, 6,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती उत्तराखंड
    हरियाणा में शिक्षक के 7,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    अग्निपथ योजना: सेना पुलिस में 100 पदों के लिए 2.5 लाख महिलाओं ने किया रजिस्ट्रेशन भारतीय सेना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025