Page Loader
आज का इतिहास: 22 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 22 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Sep 22, 2019
07:00 am

क्या है खबर?

अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आइए आज जानते हैं 22 सितंबर का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में 22 सितंबर, 1965 को संयुक्त राष्ट्र की पहल पर ही युद्ध समाप्त हुआ था। अमेरिकी यान 22 सितंबर, 1966 को 'सर्वेयर 2' चंद्रमा की सतह से टकराया था। नासा के एयरक्राफ्ट ने 22 सितंबर, 2007 को मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया था। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 22 सितंबर, 2008 को अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए थे।

जानकारी

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का सफल परीक्षण

फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा 22 सितंबर, 1792 को हुई थी। मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने 22 सितंबर, 1914 को बमबारी की थी। सोवियत संघ ने 22 सितंबर, 1949 में पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

प्रसिद्ध अंग्रेजी वैज्ञानिक माइकल फैराडे का जन्म 22 सितंबर, 1791 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ, प्रशासक, शिक्षक, संचालक और भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता वी एस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म 22 सितंबर, 1869 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ और सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का जन्म 22 सितंबर, 1950 को हुआ था। ब्राजील के प्रोफेशनल फुटबॉलर थियागो एमिलियानो दा सिल्वा का जन्म 22 सितंबर, 1984 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

सिख धर्म के संस्थापक और सिख समुदाय के पहले गुरु नानक देव का निधन 22 सितंबर, 1539 को हुआ था। ऑस्ट्रियाई-ब्रिटिश लेखक और मनोविश्लेषक मेलानी क्लेन का निधन 22 सितंबर, 1960 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता जॉर्ज सी स्कॉट का निधन 22 सितंबर, 1999 को हुआ था। भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का निधन 22 सितंबर, 2011 को हुआ था।