NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / Indian Army Rally Bharti 2019: सोल्जर पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण
    Indian Army Rally Bharti 2019: सोल्जर पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण
    1/5
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    Indian Army Rally Bharti 2019: सोल्जर पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 21, 2019
    06:58 pm
    Indian Army Rally Bharti 2019: सोल्जर पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

    अगर आप इंडियन आर्मी भर्ती 2019 की तलाश में हैं तो आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर, बिहार में आर्मी रैली भर्ती का आयोजन होने जा रहा है। इस आर्मी रैली भर्ती 2019 के तहत सैनिक (सोल्जर) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइम माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।

    2/5

    29 सितंबर से करें आवेदन

    आर्मी रैली भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2019 है। रैली 28 नवंबर, 2019 से 12 दिसंबर, 2019 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 13-27 नवंबर, 2019 तक जारी किए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसमें सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर तकनीकी, सोल्जर तकनीकी (विमानन/गोला बारूद परीक्षक), सोल्जर नर्सिंग सहायक, सोल्जर क्लर्क आदि पद भरे जाएंगे।

    3/5

    क्या होनी चाहिए पात्रता?

    इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने कम से कम 45 प्रतिशत नंबर के साथ 10वीं पास की हो। वहीं टेक्निकल पदों के लिए आवेदन करने के लिए अंग्रेजी विषय के साथ साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई लिंक से अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

    4/5

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब मांगे जा रहे विवरण भरकर आवेदन करें। आपको रैली भर्ती में शामिल होने के लिए चक्कर मैदान मुजफ्फरपुर, बिहार में जाना होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और शिवहर आदि जिले के लोग शामिल हो सकते हैं।

    5/5

    यहां से प्राप्त करें अधिसूचना

    उम्मीदवार इस भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    SAIL Recruitment 2019: 400 से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया नौकरियां
    UGC ने दी मंजूरी, अब DU के इन पांच कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन दिल्ली
    आज का इतिहास: 21 सितंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    12वीं के बाद ऐसे बनें ऑटोमोबाइल इंजीनियर, इन टॉप कॉलेज से करें पढ़ाई ऑटोमोबाइल

    नौकरियां

    HP TET 2019: शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कब आयोजित होगी परीक्षा हिमाचल प्रदेश
    CISF Recruitment: 10वीं पास वालों के लिए कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    UPSSSC Recruitment 2019: 900 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    UKSSSC Recruitment 2019: 300 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण उत्तराखंड
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023