NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / 12वीं के बाद फूड टेक्नोलॉजी में ऐसे बनाएं बेहतरीन करियर
    अगली खबर
    12वीं के बाद फूड टेक्नोलॉजी में ऐसे बनाएं बेहतरीन करियर

    12वीं के बाद फूड टेक्नोलॉजी में ऐसे बनाएं बेहतरीन करियर

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 18, 2020
    01:15 pm

    क्या है खबर?

    12वीं करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए एक अच्छा करियर विकल्प चुनना बहुत जरुरी है, क्योंकि उस पर ही आपका भविष्य टिका होता है।

    कई बार छात्रों को आगे करियर विकल्प चुनने में काफी कन्फ्यूजन होता है। साइंस से 12वीं करने वाले छात्रों के बीच इंजीनियरिंग और मेडिकल में करियर बनाना काफी लोकप्रिय है, लेकिन इनके अलावा भी कई अच्छे करियर विकल्प हैं।

    आज के इस लेख में हम आपको फूड टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाएं, ये बताएंगे।

    जानकारी

    क्या है फूड टेक्नोलॉजी?

    फूड टेक्नोलॉजी फिजिक्स, केमिस्ट्री या माइक्रो बायोलॉजी तकनीकों का एक मिश्रण है। इसमें न केवल इंजीनियरिंग की ब्रांच है बल्कि खाद्य विज्ञान, होटल मैनेजमेंट और होम साइंस की भी ब्रांच है।

    फूड टेक्नोलॉजिस्ट, फूड मैन्युफैक्चरिंग और प्रोटेक्शन के लिए नए तरीके के विकास के लिए काम करते हैं और फूड को सुरक्षित और हाईजेनिक रखते हैं।

    इसके साथ ही वे सूक्ष्म जीवों और टॉक्सिन्स जैसी प्राकृतिक चीजों से रंग और स्वाद को बढ़ाते हैं।

    डिग्री

    प्राप्त करें ये डिग्री

    12वीं करने के बाद आप फूड टेक्नोलॉजी में प्रमुख पाठ्यक्रम कर सकते हैं। आप फूड टेक्नोलॉजी में BTech कर सकते हैं। उसके बाद आप मास्टर्स करने के लिए फूड टेक्नोलॉजी में MTech भी कर सकते हैं।

    इसके साथ ही आप फूड टेक्नोलॉजी, फूड साइंस, खाद्य और पोषण में बैचलर ऑफ साइंस (BSc) भी कर सकते हैं। इसके बाद आप इन विषयों में MSc भी कर सकते हैं।

    इसके बाद आप इसमें PhD भी कर सकते हैं।

    जानकारी

    कौन है इसके लिए पात्र?

    इन पाठ्यक्रम में साइंस विषय जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बायोलॉजी और होम साइंस से 12वीं करने वाले छात्र प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए आप सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं या कॉलेजों द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

    स्कोप

    क्या है इसका स्कोप?

    फूड टेक्नोलॉजी में स्नातक करने वाले विभिन्न सरकारी संगठनों और प्रयोगशालाओं आदि में नौकरी कर सकते हैं।

    भारतीय खाद्य निगम के तहत काम करने वाली कई फर्म इस क्षेत्र में स्नातक करने वालों की भर्ती करती हैं। शुरुआत में उन्हें ट्रेनी के रूप में भर्ती किया जाता है।

    इसके साथ ही कई प्राइवेट क्षेत्र के संगठन जैसे अमूल, कैडबरी, ब्रिटानिया, नेस्ले आदि भी फूड टेक्नोलॉजी में स्नातक करने वालों को ट्रेनी के पद पर नियुक्त करते हैं।

    टॉप कॉलेज

    इन कॉलेजों में लें प्रवेश

    फूड टेक्नोलॉजी में स्नातक करने के बाद आप फूड टेक्नोलॉजिस्ट, पोषण चिकित्सक, क्वालिटी मैनेजर और प्रोडक्शन मैनेजर आदि के पद पर कार्य कर सकते हैं।

    किसी भी क्षेत्र में अच्छा करियर बनाने के लिए जरुरी है कि आप अच्छे कॉलेज में प्रवेश लें।

    फूड टेक्नोलॉजी के टॉप कॉलेजों में केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CFTRI), राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (IITR) आदि शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    शिक्षा

    किताबें पढ़ने का शौक रखने वाले लाइब्रेरी साइंस में बनाएं एक बेहतरीन करियर लाइब्रेरी
    Railway Recruitment 2020: विभिन्न पदों पर निकली हो भर्ती, जल्द करें आवेदन नौकरियां
    ये ऑनलाइन कोर्स करके भाषा, कम्युनिकेशन और राइटिंग स्किल में करें सुधार करियर
    ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया कराने की योजना बना रहा है दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025