Page Loader
आज का इतिहास: क्या है 31 अक्टूबर का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या है 31 अक्टूबर का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Oct 31, 2019
07:00 am

क्या है खबर?

छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने में हमारे इस लेख से काफी मदद मिलेगी। खासतौर से उन छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज पर ध्यान देना चाहिए, जो UPSC या अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास का पाठ्यक्रम बड़ा होता है, इसलिए उसे एक बार में पढ़ना मुश्किल है। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए 31 अक्टूबर का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने 31 अक्टूबर, 1920 को पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया था। भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने 31 अक्टूबर, 1966 को पनामा नहर को तैरकर पार किया था। मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत 31 अक्टूबर, 2003 को हुआ था। फालुजा में अमेरिका ने 31 अक्टूबर, 2004 को हवाई हमला किया था। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर 31 अक्टूबर, 2005 को सहमत हुए थे।

जानकारी

ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हुई

ईरान में 31 अक्टूबर, 1978 को तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हुई। यमन ने 31 अक्टूबर, 1978 को अपना संविधान अंगीकार किया। तुर्गत ओजल 31 अक्टूबर, 1989 को तुर्की के राष्ट्रपति चुने गए थे। लुजा में अमेरिका ने 31 अक्टूबर, 2004 को हवाई हमला किया।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था। भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर का जन्म 31 अक्टूबर, 1943 को हुआ था। असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की 16वीं लोकसभा के सांसद सर्बानन्द सोनोवाल का जन्म 31 अक्टूबर, 1961 को हुआ था। न्यूजीलैंड के फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता पीटर जैक्सन का जन्म 31 अक्टूबर, 1961 को हुआ।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

अमेरिकी स्टंट कलाकार हैरी हौदिनी का निधन 31 अक्टूबर, 1926 को हुआ था। बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का निधन 31 अक्टूबर, 1975 को हुआ था। भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निधन 31 अक्टूबर, 1984 को हुआ था। भारत की प्रसिद्ध पंजाबी एवं हिन्दी लेखिका अमृता प्रीतम का निधन 31 अक्टूबर, 2005 को हुआ था। एक दक्षिण अफ्रीकी राजनेता पी डब्ल्यू बोथा का निधन 31 अक्टूबर, 2006 को हुआ था।