NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 23 नवंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: 23 नवंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 23 नवंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    November 23, 2019 | 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 23 नवंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इतिहास की अच्छी समझ होने वालों को UPSC परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 23 नवंबर का इतिहास।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    23 नवंबर, 1983 को भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। 23 नवंबर, 1984 को लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन में आग लगने से लगभग एक हज़ार लोग फंस गए थे। जी-20 की बैठक 23 नवंबर, 2002 को नई दिल्ली में शुरू हुई थी। 23 नवंबर, 2006 को अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया था। ऑस्ट्रेलिया में 23 नवंबर, 2007 को हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई थी।

    अमेरिका में हुआ तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन

    इटली में 23 नवंबर, 1890 को आम चुनाव हुए थे। लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने 23 नवंबर, 1892 को अरब को हराया था। अमेरिका के सेंट लुईस में 23 नवंबर, 1904 को तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म 23 नवंबर, 1897 को हुआ था। हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म 23 नवंबर, 1914 को हुआ था। प्रसिद्ध पाश्र्वगायिका गीता दत्त का जन्म 23 नवंबर, 1930 को हुआ था। अमेरिकी गायक, गीतकार, अभिनेत्री और परोपकारी मिली साइरस का जन्म 23 नवंबर, 1992 को हुआ था। अंग्रेजी मॉडल, अभिनेत्री और टेलीविजन व्यक्तित्व केली ब्रूक का जन्म 23 नवंबर, 1979 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन 23 नवंबर, 1912 को हुआ था। वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन 23 नवंबर, 1937 को हुआ था। संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् प्रकाशवीर शास्त्री का निधन 23 नवंबर, 1977 को हुआ था। ब्रिटिश उपन्यासकार, लघु कथाकार, कवि, पटकथा लेखक और लड़ाकू पायलट रोआल्ड डाल का निधन 23 नवंबर, 1990 को हुआ था। अमेरिकी फिल्म, टेलीविजन अभिनेता लैरी हैगमैन का निधन 23 नवंबर, 2012 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    दिल्ली-NCR की इन कंपनियों में करें मोबाइल ऐप डेवलपमेंट की पेड इंटर्नशिप मोबाइल ऐप्स
    ICAR NET 2019 की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड करियर
    CLAT 2020: जारी हुई परीक्षा तिथि, पैटर्न में हुआ बदलाव करियर
    राजस्थान के 21 वर्षीय लड़के ने रचा इतिहास, बनेंगे देश के सबसे युवा जज राजस्थान
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023