NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 21 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 21 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: 21 अप्रैल की कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 21, 2019
    02:36 am

    क्या है खबर?

    इतिहास के बारे में आप जितना जानें, उतना कम है।

    हमारे देश और दुनिया के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिनके बारें में आपको पता होना चाहिए।

    ये उन लोगों के लिए बहुत जरुरी है, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

    इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाएं हैं, जो आपको इतिहास में दर्ज 21 अप्रैल की घटनाओं के बारे में बताएगा।

    आइए जानें कुछ प्रमुख घटनाएं।

    घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच 21 अप्रैल, 1526 को पानीपत की पहली लड़ाई हुई, जिसमें इब्राहिम लोदी मारे गए थे।

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 21 अप्रैल, 1987 को हुए बम धमाके में लगभग 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

    भारतीय वायु सेना के संजय थापर को 21 अप्रैल, 1996 को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।

    स्पेन और आस्ट्रिया के बीच 21 अप्रैल, 1739 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

    जानकारी

    बैंकाक शहर की हुई थी स्थापना

    लोदी राजवंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी 21 अप्रैल, 1451 को दिल्ली के शासक बने थे। इंग्लैंड और स्वीडन के बीच 21 अप्रैल, 1654 को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। बैंकाक शहर की स्थापना 21 अप्रैल, 1782 को हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म 21 अप्रैल, 1864 को हुआ था।

    भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म 21 अप्रैल, 1891 को हुआ था।

    बीकानेर राज्य के अंतिम महाराजा करणी सिंह का जन्म 21 अप्रैल, 1924 को हुआ था।

    यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्र की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी लेखक, हास्यकार, उद्यमी, प्रकाशक और लेक्चरर मार्क ट्वेन का निधन 21 अप्रैल, 1910 को हुआ था।

    "सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा" लिखने वाले कवि मुहम्मद इक़बाल का निधन 21 अप्रैल, 1938 को हुआ था।

    अमेरिकी गायक नीना सिमोन का निधन 21 अप्रैल, 2003 को हुआ।

    भारतीय लेखक और मानसिक कैलकुलेटर शकुन्‍तला देवी का निधन 21 अप्रैल, 2013 को हुआ था।

    भारतीय राजनेता और असम के पूर्व राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक का निधन 21 अप्रैल, 2015 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    अगर आपकी है एक बेटी, तो CBSE स्कूल माफ करेगा उसकी फीस? जानें सच्चाई CBSE
    अगर कर चुकें हैं 12वीं, तो पा सकते हैं अच्छी सैलरी वाली ये नौकरियां करियर
    आज का इतिहास: 13 अप्रैल को ही हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड, जानें अन्य घटनाएं करियर
    JEE Main 2019: क्या इस बार ज्यादा होगी कट ऑफ? यहां से जानें JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025