NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बेघरों को सर्दी से बचाने के लिए इन जगहों पर दान कर सकते हैं गर्म कपड़े
    अगली खबर
    बेघरों को सर्दी से बचाने के लिए इन जगहों पर दान कर सकते हैं गर्म कपड़े

    बेघरों को सर्दी से बचाने के लिए इन जगहों पर दान कर सकते हैं गर्म कपड़े

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 26, 2019
    06:40 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ दिनों से देश के बड़े हिस्से में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।

    हर कोई स्वेटर, जैकेट, बूट और दूसरे चीजों से सर्दी से बचने का बंदोबस्त कर रहा है। इसी बीच थोड़ा ठहरकर उन लोगों के लिए भी सोचना चाहिए, जिनके पास सर्दी से बचने के लिए कुछ भी नहीं है।

    ऐसे लोगों की मदद के लिए आप नीचे दिए NGO और संगठनों को गर्म कपड़े और कंबल आदि भेज सकते हैं।

    दिल्ली

    गूंज और उदय फाउंडेशन

    दिल्ली से चलने वाला NGO गूंज बेघर लोगों की मदद के लिए कपड़े, ग्लव्स, जैकेट, कंबल और दूसरे गर्म कपड़े लेता है। इसका कार्यालय दिल्ली के सरिता विहार में स्थित है। यहां कपड़े दान करने के लिए आप +911141401216 पर यहां संपर्क कर सकते हैं।

    गूंज के अलावा उदय फाउंडेशन के जरिए भी आप जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े दान कर सकते हैं। उदय फाउंडेशन से +911126561333 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

    गुरुग्राम और दिल्ली

    ऐजवेल और क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन

    जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए ऐजवेल फाउंडेशन (Agewell Foundation) हर बार सर्दियों में 'शेयर द वार्म्थ' अभियान चलाता है।

    इसमें आप फाउंडेशन के पिक-अप प्वाइंट पर गर्म कपड़े दान कर सकते हैं। यह लाजपत नगर-2 में स्थित है और यहां +911129836486 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

    इसके अलावा गुरुग्राम का क्लॉथ्स बॉक्स फाउंडेशन दान किए गए कपड़े उठाने के लिए आपके घर आ सकता है। इस फाउंडेशन का संपर्क नंबर +917838371356 है।

    बेंगलुरू

    SADS और आशा भवन ट्रस्ट

    बेंगलुरू से चलने वाला शेयर एट डोर स्टेप (SADS) एक अलग तरह का वेंचर है। यह अपने साथी NGO और संगठनों की मदद के लिए कपड़े या दूसरी चीजों को दान करने का अभियान चलाता है। SADS से +918884784742 पर संपर्क किया जा सकता है।

    आप आशा भवन ट्रस्ट को भी कपड़े और दूसरे चीजें दान कर सकते हैं। यह बेघरों और नशे की लत से परेशान लोगों के लिए काम करता है। इससे +919250928910 पर संपर्क हो सकता है।

    दान

    हेल्पऐज और पहल

    हेल्पऐज (HelpAge) इंडिया बुजुर्गों के कल्याण के लिए काम करता है। यह संगठन वृद्धाश्रम ढूंढने में लोगों की मदद करता है, जहां गर्म कपड़ों की जरूरत होती है। इस संगठन का संपर्क नंबर +911141688956 है।

    इसके अलावा शिक्षा और स्वच्छता के लिए काम करने वाला NGO पहल समय-समय पर अभियान चलाता है, जिसके तहत कपड़े इकट्ठे किए जाते हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार इसमें दान कर सकते हैं। इससे 919810209649 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

    गुरुग्राम

    गिव इंडिया और ड्रीम गर्ल फाउंडेशन

    गिव इंडिया (Give India) संगठन बच्चों और बुजुर्गों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है। आर्थिक मदद के अलावा आप यहां कपड़े भी दान कर सकते हैं। इसका सेंटर गुरुग्राम में है और इसकी वेबसाइट से आप ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

    इसके अलावा आप गुरुग्राम में ही चलने वाला ड्रीम गर्ल फाउंडेशन में भी कपड़े दान कर सकते हैं। इसके संपर्क नंबर +91987313313 है। यह वंचित लड़कियों के लिए काम करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    उत्तर प्रदेश: रेप के आरोपी ने पर्चे लगाकर पीड़िता को दी जिंदा जलाने की धमकी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से होंगे आवेदन शिक्षा
    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता झारखंड
    दिल्ली: केमिस्ट के गलत इंजेक्शन लगाने से दो वर्षीय बच्ची की मौत क्राइम समाचार

    शिक्षा

    यहां पर 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जानें कब से होंगे आवेदन नौकरियां
    यहां पांच हजार पदों पर हो रही कांस्टेबल की भर्ती, जल्द करें आवेदन राजस्थान
    JEE: अंतिम समय में परीक्षा की तैयारी के लिए होने वाले तनाव को ऐसे करें दूर JEE मेन
    आज का इतिहास: 20 दिसंबर का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025