Page Loader
आज का इतिहास: 01 अगस्त की प्रमुख घटनाओं को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 01 अगस्त की प्रमुख घटनाओं को जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 01, 2019
05:44 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 01 अगस्त का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को 01 अगस्त, 1648 में औपचारिकता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। महात्मा गांधी ने 01 अगस्त, 1920 को ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया था। तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने 01 अगस्त, 1936 को बर्लिन में हुए ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच 01 अगस्त, 1947 को शक्तियों का बंटवारा हुआ।

जानकारी

नेशनल बुक ट्रस्ट की हुई स्थापन

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को 01 अगस्त, 1953 को गिरफ्तार किया गया था। देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण 01 अगस्त, 1953 को किया गया था। नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना 01 अगस्त, 1957 को हुई थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

आगरा के संयुक्त प्रांत के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का जन्म 01 अगस्त, 1869 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्म 01 अगस्त, 1882 को हुआ था। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का जन्म 01 अगस्त, 1899 को हुआ था। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का जन्म 01 अगस्त, 1913 को हुआ था। अमरीकी टेनिस खिलाड़ीजैक क्रेमर का जन्म 01 अगस्त, 1921 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का निधन 01 अगस्त, 1920 को हुआ था। भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का निधन 01 अगस्त, 1999 को हुआ था। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का निधन 01 अगस्त, 2000 को हुआ था। भारतीय राजनेता हरकिशन सिंह सुरजीत का निधन 01 अगस्त, 2008 को हुआ था।