NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSSSC PET में केवल एक दिन बचा शेष, परीक्षा से पहले जरूर पढें ये टॉपिक
    अगली खबर
    UPSSSC PET में केवल एक दिन बचा शेष, परीक्षा से पहले जरूर पढें ये टॉपिक
    UPSSSC PET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSSSC PET में केवल एक दिन बचा शेष, परीक्षा से पहले जरूर पढें ये टॉपिक

    लेखन राशि
    Oct 27, 2023
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित होगी।

    इस परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवार भाग लेते हैं। इस वजह से ये अधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है।

    परीक्षा से 1 दिन पहले उम्मीदवारों को केवल महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिससे प्रदर्शन में सुधार होगा।

    आइए परीक्षा के लिहाज से विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिकों के बारे में जानते हैं।

    इतिहास

    इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक

    इतिहास विषय में सिंधु घाटी सभ्यता, बुद्ध धर्म, जैन धर्म और वैदिक सभ्यता के बारे में प्रमुखता से पढ़ें।

    इसके अलावा ब्रिटिश शासन, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य और मुगल शासन के बारे में पढ़ें।

    राष्ट्रीय आंदोलनों में स्वतंत्रता संग्राम के पहले हुए आंदोलन, महात्मा गांधी द्वारा संचालित आंदोलन (सविनय अवज्ञा, स्वदेशी आंदोलन), भारत छोड़ो आंदोलन महत्वपूर्ण हैं।

    ब्रिटिश शासन के शोषणकारी अधिनियम, मार्ले-मिंटो सुधार, चार्टर अधिनियम आदि से संबंधित जानकारियों को जरूर कवर करें।

    भूगोल

    अर्थव्यवस्था और भूगोल के महत्वपूर्ण टॉपिक

    अर्थव्यवस्था में हरित क्रांति, पंच वर्षीय योजनाएं, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, 2014 के बाद हुए आर्थिक सुधारों के बारे में पढ़ें।

    वर्ष 1991 के LPG सुधारों के बारे में पढ़ना न भूलें। आर्थिक नीति और इससे जुड़ी अवधारणाओं को कवर करें।

    भूगोल में भारतीय और विश्व भूगोल, नदियां, पर्वत, जल संसाधान, वन, जनसंख्या और समय क्षेत्र के बारे में पढ़ें।

    विश्व के प्रमुख देश, प्रमुख जलमार्ग, विकास के केंद्र, खनिज संसाधान, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के बारे में पढ़ें।

    संविधान

    संविधान और विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक

    संविधान इस परीक्षा का महत्वपूर्ण अनुभाग है। इस खंड में संविधान की महत्वपूर्ण विशेषताएं, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, नीति-निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय और पंचायती राज, शक्तियों का विभाजन संबंधी मुद्दे पढ़ें।

    विज्ञान विषय में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़ी बुनियादी अवधारणाएं कवर करें।

    इनके मौलिक नियमों और वैज्ञानिक सिद्धांतों पर विशेष ध्यान दें। इस तीनों क्षेत्रों में हुई प्रमुख खोज और पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिकों के नाम याद कर लें।

    करेंट

    करेंट अफेयर्स के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    करेंट अफेयर्स परीक्षा का बेहद विस्तृत भाग है। इसे 1 दिन में कवर किया जाना संभव नहीं है।

    ऐसे में उम्मीदवार प्रमुख खेल पुरस्कार, नोबल पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बारे में पढ़ लें।

    राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समझौते, चर्चा में रहने वाले देश, सरकारी योजनाएं, विभिन्न देशों की राजधानी और मुद्रा संबंधी जानकारियों को कवर करें।

    उम्मीदवार आखिरी समय में कठिन विषयों में न उलझे। सरल विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिकों को पहले कवर करें।

    रीजनिंग

    रीजनिंग और गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक

    रीजनिंग में रक्त संबंध, कोड़िंग-डिकोडिंग, रैंकिंग, बैठक व्यवस्था और निर्णायक तर्क से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।

    ऐसे में इन टॉपिकों को अच्छे से कवर कर लें। गणित में पूर्व संख्याएं, प्राथमिक संख्याएं, ज्यामिति और डेटा व्याख्या संबंधित सवालों का अभ्यास करें।

    अंग्रेजी और हिंदी भाषा से व्याकरण, शब्दावली, विलोम और पर्यायवाची शब्द से सवाल पूछे जाते हैं।

    इन विषयों में प्रमुख मुहावरे-लोकोक्तियां और बड़े वाक्यांशों के लिए एक शब्दों से संबंधित जानकारियों का रिवीजन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSSSC
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    UPSSSC

    UPSSSC Recruitment 2019: 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    UPSSSC Recruitment 2019: फॉरेस्ट गार्ड सहित 655 पदों पर निकली भर्ती शिक्षा
    UPSSSC Recruitment 2019: 10वीं पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    UPSSSC Recruitment 2019: 900 से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    परीक्षा तैयारी

    बोर्ड परीक्षा के साथ करना चाहते हैं CUET UG की तैयारी? अपनाएं ये प्रमुख टिप्स कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET)
    6 दिसंबर से शुरू होगी UGC NET की परीक्षा, 2 महीने में ऐसे करें तैयारी UGC नेट
    UPSC: रिवीजन को प्रभावी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    NEET UG की तैयारी के लिए उपयोगी हैं ये किताबें NEET
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025