NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे बनाएं नोट्स
    अगली खबर
    प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे बनाएं नोट्स
    प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोट्स बनाने का सही तरीका (तस्वीरः फ्रीपिक)

    प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे बनाएं नोट्स

    लेखन राशि
    Oct 06, 2023
    08:22 pm

    क्या है खबर?

    प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अधिकांश उम्मीदवारों को नोट्स बनाने की सलाह दी जाती है।

    शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नोट्स बनाने और रिवीजन करने से परीक्षा में सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं।

    इसके साथ ही जानकारियों को याद करने का कौशल बढ़ता है और उम्मीदवार कम समय में ज्यादा पढ़ाई कर सकते हैं।

    आइए जानते हैं परीक्षा में सफलता के लिए नोट्स बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    #1

    नोट्स बनाने का सही माध्यम चुनें

    कई उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन नोट्स बनाने को लेकर असमंजस में रहते हैं।

    ऑनलाइन नोट्स को समय-समय पर एडिट करना आसान है। इन्हें गूगल ड्राइव में सालों तक सुरक्षित रख सकते हैं।

    ऑफलाइन नोट्स बनाने में समय लगता है, लेकिन इससे उम्मीदवारों का लेखन कौशल सुधारता है और जानकारी याद रखने की क्षमता बढ़ती है।

    ऐसे में उम्मीदवार सभी बिंदुओं पर विचार करके नोट्स बनाने का सही माध्यम चुनें। उम्मीदवार दोनों का मिश्रण भी चुन सकते हैं।

    #2

    फ्लोचार्ट और माइंड मैप बनाएं

    परीक्षा तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय माइंड-मैप या फ्लो चार्ट बनाएं। फ्लो चार्ट का उपयोग कर आप किसी भी जानकारी को कलानुक्रम में याद कर सकेंगे।

    रिवीजन के दौरान सभी जानकारी एक साथ कवर करने में माइंड मैप और फ्लो चार्ट मददगार होते हैं।

    इनमें टॉपिक से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में लिखी होती है।

    महत्वपूर्ण बिंदुओं को अलग-अलग रंगों से रेखांकित करें ताकि नोट्स खोलते ही आपकी नजर उन पर पड़े।

    #3

    संक्षिप्त और सही जानकारी लिखें

    नोट्स उम्मीदवार द्वारा पढ़ी गई जानकारियों का सार होते हैं, इसमें केवल संक्षिप्त और सही जानकारी लिखें।

    नोट्स में उन चीजों को लिखें, जो परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं या जिन्हें आप भूल सकते हैं।

    नोट्स बनाने से पहले सभी जानकारी एकत्रित कर लें और उसे 2 से 3 बार पढ़ने के बाद ही नोट्स बनाएं।

    आंकड़े या रिपोर्ट लिखने से पहले विश्वसनीय स्त्रोत से उसकी जांच करें। बड़े पाठ्यक्रम वाले विषयों के नोट्स जरूर बनाएं।

    #4

    नोट्स को संशोधित करें

    नोट्स को बार-बार संशोधित करना सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अगर आप नोट्स में लिखी गई जानकारियों को करेंट अफेयर्स के साथ नहीं जोड़ेंगे तो पाठ्यक्रम कवर नहीं कर पाएंगे।

    हर टॉपिक के नोट्स के बाद 2 से 3 पेज खाली छोड़ें, इनमें नई और रोचक जानकारियां शामिल करते जाएं।

    अगर कोई जानकारी पुरानी हो गई है तो उसे हटाना न भूलें। इस तरह नोट्स का नियमित संशोधन कर आप अच्छे अंक ला सकेंगे।

    जानकारी

    कठिन भाषा न लिखें

    छात्र कठिन अवधारणाओं को सरल शब्दों में लिखने का प्रयास करें। किताबी भाषा का उपयोग न करें। नोट्स में लंबे-लंबे वाक्यों की जगह बुलेट प्वाइंट्स लिखें। इससे नोट्स बनाने में समय भी कम लगेगा। नोट्स का समय-समय पर रिवीजन करते रहें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    परीक्षा तैयारी

    26 नवंबर को होगी CAT परीक्षा, 2 महीने में ऐसे करें तैयारी कॉमन एडमिशन टेस्ट
    मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं तो ऐसे करें अपने शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर शिक्षा
    UGC NET की तैयारी के लिए कितने महीने हैं काफी, कम समय में कैसे करें तैयारी? UGC नेट
    UPSC मुख्य परीक्षा का पेपर कैसे हल करें, किन बातों का रखें ध्यान? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025