NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं भूगोल के नोट्स? इन जानकारियों पर रखें फोकस
    अगली खबर
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं भूगोल के नोट्स? इन जानकारियों पर रखें फोकस
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं भूगोल के नोट्स? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    UPSC की तैयारी के लिए कैसे बनाएं भूगोल के नोट्स? इन जानकारियों पर रखें फोकस

    लेखन राशि
    Dec 28, 2023
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में भूगोल विषय शामिल है।

    परीक्षा के दोनों चरणों में भूगोल से कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में इस विषय का व्यापक तौर पर अध्ययन करना आवश्यक है।

    भूगोल की बुनियादी अवधारणाओं को समझने और बार-बार जानकारियों का रिवीजन करने के लिए नोट्स बनाना बेहद जरूरी है।

    आइए जानते हैं कि उम्मीदवारों को भूगोल के नोट्स बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    #1

    पाठ्यक्रम को 3 व्यापक खंडों में बांटे

    UPSC के लिए भूगोल के नोट्स बनाते समय पूरे पाठ्यक्रम को भारतीय भूगोल, भौतिक भूगोल और विश्व भूगोल जैसे 3 व्यापक खंडों में बांट लें।

    प्रत्येक खंड में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के हिसाब से जानकारियां संकलित करें।

    इन खंडों के अंदर अलग-अलग टॉपिकों के उपशीर्षक बनाएं जैसे दुनियाभर में प्राकृतिक संसाधन, भारत के खनिज क्षेत्र, भौगोलिक विशेषताएं, प्राकृतिक घटनाएं आदि।

    अब इन उपशीर्षकों के अंदर सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को लिखें।

    #2

    करेंट अफेयर्स शामिल करें

    भूगोल विषय काफी हद तक करेंट अफेयर्स से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उम्मीदवार भूगोल की करेंट अफेयर्स मैगजीन पढ़ें।

    प्रतिदिन अखबार पढ़ें और वैश्विक संगठनों द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय और योजनाओं को अपने नोट्स में लिखें।

    अगर राष्ट्रीय उद्यान, प्राकृतिक स्थल या प्राकृतिक घटनाओं के बारे में कोई जानकारी है तो उसे नोट्स में जरूर शामिल करें।

    अलग-अलग टॉपिकों से जुड़े संख्यात्मक आंकड़ों को भी लिखें, ताकि इनका बार-बार रिवीजन किया जा सके।

    #3

    NCERT और संदर्भ पुस्तकों की मदद से नोट्स बनाएं

    नोट्स बनाने के लिए पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर न रहें। महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित करने के लिए NCERT और संदर्भ पुस्तकों का भी इस्तेमाल करें।

    उम्मीदवार बुनियादी अवधारणाओं के लिए 6वीं से 12वीं तक की भूगोल की NCERT किताबें पढ़ें। इसके बाद माजिद हुसैन द्वारा भूगोल पर लिखित किताबें पढ़ें।

    नोट्स में कुछ भी लिखने से पहले किताबों में दी गई जानकारियों को अच्छी तक समझ लें, इसके बाद केवल महत्वपूर्ण तथ्यों को लिखें।

    #4

    संक्षिप्त रूप में लिखें

    नोट्स में किताबों में दी गई बड़ी-बड़ी लाइनें लिखने की अपेक्षा संक्षिप्त में जानकारी लिखें।

    इस बात का ध्यान रखें कि आप जितने कम शब्दों में नोट्स बनाएंगे, रिवीजन करना उतना ही आसान होगा।

    नोट्स में उन चीजों को लिखें जो महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें भूलने की संभावनाएं ज्यादा है। इसके अलावा नोट्स में फ्लोचार्ट और डायग्राम को शामिल करें।

    इससे कम शब्दों में ज्यादा जानकारी प्रदर्शित कर सकेंगे और तेजी से रिवीजन कर पाएंगे।

    जानकारी

    खाली जगह छोडें

    नोट्स को बार-बार संशोधित करने की आवश्यकता पड़ती है। समय के साथ विभिन्न टॉपिकों की नई जानकारियां शामिल करनी होती है। ऐसे में उम्मीदवार हर टॉपिक के बाद कम से कम 3 पेज खाली छोड़ दें। इससे नोट्स को संशोधित करना आसान होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC परीक्षा में सफलता के लिए करेंट अफेयर्स कवर करने का सही तरीका क्या है? परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी के लिए कोचिंग चुनें या स्वाध्याय? जानें क्या रहेगा बेहतर परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग चुनें या ऑफलाइन, क्या रहेगा बेहतर? परीक्षा तैयारी
    UPSC पाठ्यक्रम व्यापक रूप से कवर करने के लिए ये हैं सर्वश्रेष्ठ किताबें परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    CBSE बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र कैसे करें गृह विज्ञान की तैयारी? CBSE
    UGC NET: परीक्षा के दौरान कैसे करें समय प्रबंधन? काम आएंगे ये टिप्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    CAT का प्रमुख खंड है रीडिंग कॉम्प्रिहेंसन, तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति कॉमन एडमिशन टेस्ट
    UPSC IFS मुख्य परीक्षा है नजदीक, उत्तर लेखन के दौरान रखें इन बातों का ध्यान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025