Loading...
हरियाणा बोर्ड: कक्षा 10 और 12 की परीक्षा तिथियों में बदलाव, ऐसे देखें नई डेटशीट
हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षा तिथियों में किया बदलाव

हरियाणा बोर्ड: कक्षा 10 और 12 की परीक्षा तिथियों में बदलाव, ऐसे देखें नई डेटशीट

लेखन तौसीफ
Mar 21, 2022
01:19 pm

क्या है खबर?

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की तरफ से कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। नई डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी और 27 अप्रैल तक चलेंगी, वहीं कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 31 से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेंगी। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वह हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर नई डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र

परीक्षा देने से पहले इन बातों का ध्यान रखें छात्र

हरियाणा बोर्ड दोनों कक्षा की परीक्षाएं कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाएगा।

छात्रों के लिए परीक्षा के दौरान फेस मास्क या फेस शील्ड और पर्सनल हैंड सेनिटाइजर अनिवार्य होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखना होगा।

परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर समेत किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाना मना है।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।

कक्षा 10

कक्षा 10 की डेटशीट

31 मार्च : सामाजिक विज्ञान

4 अप्रैल : अंग्रेजी

6 अप्रैल : हिन्दी

12 अप्रैल : गणित

13 अप्रैल : शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, कला, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान, हिंदुस्तानी संगीत, पशुपालन, नृत्य

16 अप्रैल : पंजाबी (पूरे हरियाणा के लिए), इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड इनेबलिंग सर्विसेज (ITES) (सरकारी मॉडल स्कूल के लिए, सेक्टर 28 फरीदाबाद)

18 अप्रैल : विज्ञान

20 अप्रैल : खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, IT और ITES, शारीरिक शिक्षा और खेल

ADVERTISEMENT

कक्षा 12

कक्षा 12 की डेटशीट

30 मार्च : हिंदी कोर

1 अप्रैल : पंजाबी

2 अप्रैल : भौतिकी, अर्थशास्त्र

5 अप्रैल : गणित

7 अप्रैल : भूगोल

8 अप्रैल : गृह विज्ञान

11 अप्रैल : अंग्रेजी कोर

12 अप्रैल: सैन्य विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान

13 अप्रैल: कृषि, दर्शनशास्त्र

15 अप्रैल: रसायन विज्ञान, लेखा, लोक प्रशासन

16 अप्रैल: कंप्यूटर साइंस, ITES (सरकारी मॉडल स्कूल, सेक्टर 28 फरीदाबाद)

19 अप्रैल: इतिहास, जीव विज्ञान

20 अप्रैल: संस्कृत, उर्दू, जैव-प्रौद्योगिकी

21 अप्रैल: राजनीतिक विज्ञान

22 अप्रैल: हिंदुस्तानी संगीत, बिजनेस स्टडीज

ADVERTISEMENT

आयेजन

कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 27 अप्रैल को होगी आयोजित

23 अप्रैल : ललित कला

25 अप्रैल : समाजशास्त्र, उद्यमिता

26 अप्रैल : खुदरा, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, IT और ITES, शारीरिक शिक्षा और खेल

27 अप्रैल : शारीरिक शिक्षा

बता दें कि बोर्ड ने डेटशीट में संशोधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स की तिथियों में टकराव के कारण किया है।

परीक्षा केंद्र पर छात्र लॉग, ट्रिग्नोमेट्री टेबल और मैप स्टैंसिल ले जा सकेंगे और उन्हें केवल विज्ञान संकाय के विषयों में रंगीन पेंसिल का उपयोग करने की अनुमति होगी।

डेटशीट

ऐसे डाउनलोड करें हरियाणा बोर्ड की नई डेटशीट

जिन छात्रों को कक्षा 10 या कक्षा 12 की डेटशीट हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर देखनी है, वह सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाएं।

अब वेबसाइट के होम पेज पर संशोधित डेटशीट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा। अब छात्र डेटशीट को अपने डिवाइस पर सेव कर लें।

इसके बाद छात्र अपनी सुविधा के लिए हरियाणा बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का प्रिंटआउट भी अपने पास रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT