Loading...
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
गोवा शिपयार्ड में भर्ती के लिए 28 अप्रैल से पहले पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

लेखन तौसीफ
Mar 23, 2022
06:30 pm

क्या है खबर?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। गोवा शिपयार्ड लिमिटड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 253 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 29 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती

किस पद पर कितनी भर्ती होगी?

सहायक अधीक्षक (हिंदी अनुवादक): 1 पद

स्ट्रक्चरल फिटर: 34 पद

रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक: 2 पद

वेल्डर: 12 पद

3जी वेल्डर: 10 पद

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 16 पद

इलेक्ट्रिकल मैकेनिक: 11 पद

प्लंबर: 2 पद

मोबाइल क्रेन ऑपरेटर: 1 पद

प्रिंटर कम रिकॉर्ड कीपर: 1 पद

रसोइया: 4 पद

ऑफिस असिस्टेंट: 7 पद

कार्यालय सहायक (वित्त या आंतरिक लेखा परीक्षा): 4 पद

स्टोर असिस्टेंट: 1 पद

यार्ड असिस्टेंट: 10 पद

जूनियर इंस्ट्रक्टर (अपरेंटिस) (मैकेनिकल): 2 पद

अकुशल

इन पदों के लिए भी निकली भर्ती

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन: 1 पद

तकनीकी सहायक (स्टोर-मैकेनिकल): 8 पद

तकनीकी सहायक (स्टोर-इलेक्ट्रिकल): 7 पद

तकनीकी सहायक (वाणिज्यिक-यांत्रिक): 12 पद

तकनीकी सहायक (वाणिज्यिक-विद्युत): 5 पद

तकनीकी सहायक (वाणिज्यिक-इलेक्ट्रॉनिक्स): 5 पद

तकनीकी सहायक (मैकेनिकल): 21 पद

तकनीकी सहायक (विद्युत): 15 पद

तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स): 5 पद

तकनीकी सहायक (जहाज निर्माण): 21 पद

सिविल असिस्टेंट: 2 पद

ट्रेनी वेल्डर: 10 पद

ट्रेनी जनरल फिटर: 3 पद

अकुशल: 20 पद

ADVERTISEMENT

आयु

आयु सीमा क्या होगी और चयन प्रक्रिया क्या होगी?

आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र की सीमा में तीन वर्ष और अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 28 फरवरी, 2022 से की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: आवेदक का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को गोवा शिपयार्ड की तरफ से सूचना प्रदान कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENT

ध्यान

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 200 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा जो कि "गोवा शिपयार्ड लिमिटेड" के नाम से बनेगा और उसका पता "वास्को-डि-गामा, गोवा" लिखना होगा।

उम्मीदवार यह भी ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन पत्र, डिमांड ड्राफ्ट और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी आदि "CGM (HR&A), HR विभाग, डॉ बीआर अंबेडकर भवन, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, वास्को-डि-गामा, गोवा, 403802" पते पर डाक के माध्यम से भेजने होंगे।

आवेदन

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट www.goashipyard.in पर जाएं।

इसके बाद 'Careers' सेक्शन में जाएं और 'GSL Careers' पर क्लिक करें।

अब 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें और जिस पद पर आवेदन करना है, उसका चयन करें।

इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

अब सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

भर्ती के बारें में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENT