EPFO ने 2,800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
क्या है खबर?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2,800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
EPFO ने सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज 27 मार्च से शुरू हो गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।
पद
कितने पदों पर होगी भर्ती?
EPFO की ओर से कुल 2,859 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें से 2,674 रिक्तियां सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर की हैं।
इनमें से 999 पद अनारक्षित हैं। SC के लिए 359, ST के लिए 273, OBC के लिए 514 और EWS के लिए 529 पद आरक्षित हैं।
185 रिक्तियां ग्रुप-सी स्टेनोग्राफर पदों की हैं। इनमें से 74 पद अनारक्षित हैं। इसमें SC के लिए 28, ST के लिए 14, EWS के लिए 19 और OBC के लिए 50 पद आरक्षित हैं।
योग्यता
कौन कर सकता है आवेदन?
EPFO सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
स्टेनोग्राफर के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की डिक्टेशन की स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
प्रति लेखन अंग्रेजी में स्पीड 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट होनी चाहिए।
चयन
कैसे होगा चयन?
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में होगा। पहला चरण कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा है।
सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट पास करना होगा।
स्टेनोग्राफर के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्टेनो स्किल टेस्ट पास करना होगा।
परीक्षा में अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरुकता, रीजनिंग और गणित के सवाल पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और स्टेनो स्किल टेस्ट दे सकेंगे।
जानकारी
कितना वेतन मिलेगा?
दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान हैं। सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 5 के आधार पर (29,200-92,300) रुपये का वेतनमान मिलेगा। स्टेनोग्राफर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 4 के आधार पर (25,500-81,100) रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
आयु सीमा
क्या है आयु सीमा?
दोनों ही पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। SC-ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 साल और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी गई है।
इसके अलावा सामान्य और आरक्षित वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 से 15 साल तक की छूट दी जाएगी।
आवेदन
ऐसे करें आवेदन
दोनों पदों की अधिसूचना अलग-अलग जारी हुई है, ऐसें में दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां योग्यतानुसार सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर या स्टेनोग्राफर भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड़ कर फॉर्म भरें।
आवेदन के लिए सामान्य, EWS, OBC वर्ग को 700 रुपये का शुल्क देना होगा। SC, ST, महिलाओं और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क शून्य है।