DSSSB: इंजीनियर, शिक्षक, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर जारी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2022 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में 2022 में निकलने वाली भर्तियों के नोटिफिकेशन और उनकी परीक्षाओं की तिथियां जारी की गई हैं। इस कैलेंडर में जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE), लेक्चरर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), असिस्टेंट टीचर, लीगल असिस्टेंट, सेक्शन ऑफिसर, लैब तकनीशियन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एलडीसी, स्टेनो, ड्राइंग शिक्षक और कल्याण अधिकारी जैसे विभिन्न भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।
DSSSB की विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं जनवरी 2022 से शुरू होंगी और मई 2022 तक चलेंगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी देख सकते हैं। बता दें कि DSSSB ने अभी तक इन पदों के लिए भर्ती की संख्या जारी नहीं की है।
जूनियर इंजीनियर (सिविल): 1 जनवरी-31 मार्च, 2022 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एसओ (इलेक्ट्रिकल): 1 जनवरी-31 मार्च, 2022 असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 1 जनवरी-31 मार्च, 2022 असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 1 जनवरी-31 मार्च, 2022 असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, लीगल असिस्टेंट: 1 जनवरी-31 मार्च, 2022 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और लेक्चरर: 1 फरवरी-30 अप्रैल, 2022 स्टाफ नर्स/सहायक नर्स मिडवाइफ: 1 फरवरी-31 मई, 2022 सेक्शन ऑफिसर: 1 फरवरी-31 मई, 2022 लैब टेक्नीशियन ग्रेड-II: 1 फरवरी-31 मई, 2022
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से 48 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है। DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2022 देखने के लिए उम्मीदवार दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गयी अधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए इस कैलेंडर में अधिसूचना की तारीख भी शामिल है। कैलेंडर में उल्लिखित तिथियां अस्थायी हैं और कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण भविष्य में भिन्न हो सकती हैं।
अगर आपके पास किसी कंपनी के नाम से किसी नौकरी का फोन कॉल आया है या फिर आ रहा है, तो उसपर विश्वास ना करें। इसके अलावा अगर आपसे पैसों की मांग की जा रही है, तो गलती से भी पैसा ना दें। कोई भी कंपनी असली है या नकली, यह पता करने के लिए आप उसका वस्तु एवं सेवा कर (GST) नंबर, उसकी वेबसाइट देखिए, उस कंपनी से जुड़े लोगों से बात करिए उसके बाद ही कोई निर्णय करिए।