NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / दिल्ली: केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 12,430 स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन
    करियर

    दिल्ली: केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 12,430 स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन

    दिल्ली: केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 12,430 स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन
    लेखन तौसीफ
    Feb 20, 2022, 03:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 12,430 स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन
    दिल्ली के 240 सरकारी स्कूलों में 12,430 नए क्लासरूम की शुरुआत- ट्विटर @ArvindKejriwal

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजधानी के 240 सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उनकी सरकार की तरफ से किए गए सात साल के कामों का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार सिर्फ नारियल नहीं फोड़ती, बल्कि उस काम को समय से पहले पूरा कर देती है।

    इस साल 3,70,000 बच्चों ने निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया- केजरीवाल

    रजोकरी के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में उद्घाटन के दौरान केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में वाकई शिक्षा क्रांति हो रही है। देश के कई शानदार प्राइवेट स्कूलों में ऐसी सुविधा नहीं है जैसे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हैं। इस साल 3,70,000 बच्चों ने निजी स्कूलों से नाम कटाकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया है, इससे बड़ा सर्टिफिकेट क्या होगा।" उन्होंने कहा कि तीन साल में 12,430 क्लास बनकर तैयार हो गई हैं, यह भी अपने आप में इतिहास है।

    केजरीवाल का दावा, पिछले सात वर्षों में दिल्ली सरकार ने किया 20,000 क्लासरूम का निर्माण

    केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा, "अगर हम 50 कमरों का औसत लेकर भी चले तो आज 250 स्कूल बनकर तैयार हो रहे हैं। आज हमारे स्कूलों में महंगे-महंगे स्मार्ट बोर्ड हैं।" उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने सात सालो में 20,000 क्लास रूम बनाए हैं और अगर सारे देश की राज्य सरकारों को भी मिला लिया जाए तो सात साल में पूरे देश में इतने क्लासरूम नहीं बनाए गए होंगे।

    जिसे वे आतंकवादी कह रहे हैं, उसने स्मार्ट कक्षाएं बनाई- केजरीवाल

    पंजाब में अलगाववादी विचारधारा को हवा देने के आरोपों में घिरे केजरीवाल ने राजनीतिक विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को वे ''आतंकवादी'' कह रहे हैं, उसने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों में 12,340 स्मार्ट कक्षाएं बनाई हैं। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का जिक्र किया और कहा, "उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था। मैं इंकलाब जिंदाबाद, शिक्षा क्रांति जिंदाबाद का नारा दे रहा हूं।"

    नेता प्रतिपक्ष ने स्कूलों के उद्घाटन के समय पर उठाए सवाल

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली के स्मार्ट स्कूलों के उद्घाटन के समय पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले क्यों किया गया। उन्होंने मांग की कि केजरीवाल खुलासा करें कि पिछले सात वर्षों में कितने सरकारी स्कूल खोले गए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन सात वर्षों में दिल्ली के 16 सरकारी स्कूल बंद हो गए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली के स्कूल
    स्मार्ट क्लास

    दिल्ली

    दिल्ली पुलिस ने कहा, पहलवानों को इंडिया गेट पर अनशन की अनुमति नहीं दी जाएगी दिल्ली पुलिस
    रोहिणी हत्याकांड: साक्षी के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देगी AAP सरकार, खड़ा करेगी वकील अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: पार्टी में झगड़े के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या, तीसरी मंजिल पर मिला शव दिल्ली पुलिस
    रोहिणी हत्याकांड: ब्रेकअप के कारण साहिल ने की नाबालिग की हत्या, बोला- मुझे कोई पछतावा नहीं  दिल्ली पुलिस

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अब तक किस-किस नेता से की मुलाकात? ममता बनर्जी
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में बयान देने पर खड़गे, केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज द्रौपदी मुर्मू
    प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक जारी, 9 मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल नीति आयोग
    #NewsBytesExplainer: अरविंद केजरीवाल के बंगले पर सतर्कता निदेशालय की रिपोर्ट में क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं?  आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली के स्कूल

    वर्ल्ड स्कूल रैंकिंग: शीर्ष 10 में दिल्ली के 5 सरकारी स्कूल शामिल दिल्ली
    दिल्ली के अधिकांश सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं, 84 प्रतिशत पद खाली दिल्ली
    दिल्ली: निजी स्कूलों में अब तीन किलोमीटर दूर रहने वाले EWS छात्रों को भी मिलेगा एडमिशन दिल्ली
    Delhi Schools: अभिभावक संघ ने की स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित करने की मांग दिल्ली

    स्मार्ट क्लास

    जम्मू-कश्मीर: जनजातीय समुदायों के लिए बनाए जाएंगे 200 स्मार्ट स्कूल जम्मू-कश्मीर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023