Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / दिल्ली में बनेगा शिक्षक विश्वविद्यालय, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन
करियर

दिल्ली में बनेगा शिक्षक विश्वविद्यालय, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन

दिल्ली में बनेगा शिक्षक विश्वविद्यालय, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन
लेखन तौसीफ
Dec 21, 2021, 12:07 pm 2 मिनट में पढ़ें
दिल्ली में बनेगा शिक्षक विश्वविद्यालय, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन
दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में 2022-23 से शुरू होंगे एडमिशन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने सोमवार को शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शिक्षक विश्वविद्यालय के लिए प्रवेश प्रक्रिया 2022-23 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी। इस विश्वविद्यालय में 12वीं कक्षा के बाद चार साल का एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें बैचलर ऑफ आर्टस (BA) और बैचलर ऑफ एजुकेशन (BEd), बैचलर ऑफ साइंस (BSc) और BEd, और बैचलर ऑफ कामर्स (BCom) और BEd पाठ्यक्रम शामिल होंगे।

ट्विटर पोस्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

आज कैबिनेट मीटिंग में फैसला हुआ कि दिल्ली सरकार एक ‘टीचर्स यूनिवर्सिटी’ बनाने जा रही है, जिसके ज़रिए नई जेनरेशन के टीचर तैयार होंगे। 2022-23 सत्र में इसके एडमिशन शुरू होंगे। इसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 20, 2021
विधेयक
विधानसभा के आगामी सत्र में पेश होगा 'दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय' विधेयक

केजरीवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, "आज दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय दिल्ली में ही उच्च योग्यता वाले और अच्छी तरह से प्रशिक्षित शिक्षकों को तैयार करेगा। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक 2021 को विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

स्थापना
बक्करवाला गांव के पास स्थापित किया जाएगा विश्वविद्यालय

केजरीवाल ने कहा कि पाठ्यक्रम पूरा करते वक्त जो विश्वविद्यालय में नामांकित होंगे, उन्हें प्रशिक्षण कार्यों के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "इससे छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के अलावा उत्कृष्ट व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में मदद मिलेगी।" दिल्ली सरकार ने प्रस्तावित किया है कि दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रोफेसर विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त विद्वान नियुक्त किए जाएंगे और इसकी स्थापना बक्करवाला गांव के पास की जाएगी।

बयान
विश्वविद्यालय की स्थापना करना क्रांतिकारी कदम- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि शिक्षक विश्वविद्यालय सर्वोत्तम शिक्षण तकनीकों पर शोध करेगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि यह विश्वविद्यालय दिल्ली के स्कूलों के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को तैयार करने में एक क्रांतिकारी कदम होगा।

बहु-विषयक
अकादमिक क्षेत्र के लिए भी शिक्षकों को तैयार करेगा विश्वविद्यालय

दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय एक ऐसे शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा जो ना सिर्फ शिक्षकों को स्कूलों या विश्वविद्यालयों में उन्हें पढ़ाने के लिए तैयार करेगा बल्कि अकादमिक क्षेत्र और पॉलिसी प्लानर्स के रूप में भी उनको तैयार करेगा। दिल्ली सरकार के मुताबिक विश्वविद्यालय के जरिए दिल्ली में पब्लिक स्कूलों की शिक्षा को सुधारने और इन्हें एक साथ लाने की परिकल्पना की गई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
तौसीफ
तौसीफ
Mail
IIMC से पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच वर्षों से देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति, गृह मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों पर खबरें करने के बाद अब करियर से जुड़े मुद्दों पर लिख रहा हूं। समाजसेवा में समय देना सुकून देता है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के स्कूल
दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय
ताज़ा खबरें
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स?
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स? देश
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े खेलकूद
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
दिल्ली
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका
दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका देश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव
दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव देश
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत
उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत देश
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या
दिल्ली: फ्लैट को 'गैस चैंबर' बना महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या देश
IGNOU July 2022 Re-Registration: IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू
IGNOU July 2022 Re-Registration: IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू करियर
और खबरें
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव
केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव राजनीति
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक?
दिल्ली सरकार की घर-घर राशन योजना क्या थी और कोर्ट ने इस पर क्यों लगाई रोक? देश
दिल्ली हाई कोर्ट का केजरीवाल सरकार को झटका, घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक
दिल्ली हाई कोर्ट का केजरीवाल सरकार को झटका, घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक देश
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है
पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है देश
मुंडका आग त्रासदी: चार मंजिला इमारत में कैसे लगी आग और अब तक क्या-क्या हुआ?
मुंडका आग त्रासदी: चार मंजिला इमारत में कैसे लगी आग और अब तक क्या-क्या हुआ? देश
और खबरें
दिल्ली के स्कूल
Delhi Schools: अभिभावक संघ ने की स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित करने की मांग
Delhi Schools: अभिभावक संघ ने की स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित करने की मांग करियर
दिल्ली में EWS एडमिशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
दिल्ली में EWS एडमिशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
दिल्ली: 1,027 स्कूलों में केवल 203 में ही प्रधानाचार्य, NCPCR ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
दिल्ली: 1,027 स्कूलों में केवल 203 में ही प्रधानाचार्य, NCPCR ने राज्य सरकार से मांगा जवाब करियर
दिल्ली: स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूलों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें पात्रता
दिल्ली: स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस स्कूलों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें पात्रता करियर
दिल्ली: केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 12,430 स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन
दिल्ली: केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों में 12,430 स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन करियर
और खबरें
दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय
दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा में पेश, इस साल 5,000 छात्रों को मिलेगा दाखिला
दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा में पेश, इस साल 5,000 छात्रों को मिलेगा दाखिला करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022