NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, भरे जाएंगे इतने पद
    अगली खबर
    बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, भरे जाएंगे इतने पद
    बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

    बिहार न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, भरे जाएंगे इतने पद

    लेखन राशि
    Oct 05, 2023
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा, 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज (5 अक्टूबर) से शुरू कर दी है।

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

    इससे पहले आयोग ने न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इसमें सफल हुए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए शामिल हो सकेंगे।

    प्रारंभिक परीक्षा

    4 जून को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

    बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई थी। इसमें कानून और सामान्य ज्ञान से संबंधित 2 पेपर हुए थे।

    इस परीक्षा में कुल 17,819 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा का परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया गया था।

    इसमें कुल 1,675 उम्मीदवार सफल रहे थे और अब ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

    इसके बाद इंटरव्यू चरण होगा और दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

    लिखित परीक्षा

    कब होगी मुख्य परीक्षा?

    न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

    मुख्य लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, प्रारंभिक सामान्य विज्ञान और साक्ष्य-प्रक्रिया से संबंधित 5 पेपर होंगे।

    इसके अलावा वैकल्पिक विषय का पेपर होगा। हिंदी, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान का पेपर 100-100 अंक का होगा।

    परीक्षा पेपर पेन मोड पर आधारित होगी, इसमें विवरणात्मक सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    आवेदन

    ऐसे करें आवेदन

    मुख्य परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    इसके बाद यहां 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा, 2023 अधिसूचना पर जाएं।

    इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरें और दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

    आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और अन्य सभी अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।

    बिहार के SC, ST वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

    पद

    कितने पद भरे जाएंगे?

    इस भर्ती परीक्षा के जरिए सिविल जज के कुल 154 पद भरे जाएंगे। इनमें से 61 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

    EWS वर्ग के लिए 15 पद, SC वर्ग के लिए 28 पद, ST वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित हैं।

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 30 पद और पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद आरक्षित किए गए हैं।

    क्षैतिज आरक्षण के तहत कुल 50 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    बिहार में 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन बिहार
    नौकरियां: UPSC के साथ-साथ कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    बिहार में शिक्षकों के लगभग 5,000 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन बिहार
    BPSC Prelims 2021: 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें घोषित बिहार

    बिहार

    बिहार: 1.70 लाख पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा कल से, जानिए आवश्यक दिशानिर्देश शिक्षक भर्ती
    बिहार: शिक्षक भर्ती की परीक्षा में कई केंद्रों पर नहीं चला बायोमेट्रिक, परीक्षार्थियों का हंगामा शिक्षक भर्ती
    बिहार: छपरा में स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना
    बिहार शिक्षक भर्ती: प्रवेश पत्र में केंद्र का गलत नाम, देरी हुई तो परीक्षा से बाहर किया शिक्षक भर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025