जूम को एंथ्रोपिक में निवेश से हुआ करीब 90 अरब रुपये मुनाफा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कंपनी जूम ने 2023 की शुरुआत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप एंथ्रोपिक में किए गए निवेश से लगभग 1 अरब डॉलर (करीब 90 अरब रुपये) का लाभ अर्जित किया है।
अब इस कंपनी में जूम की हिस्सेदारी 1.27 अरब डॉलर (करीब 100 अरब रुपये) की हो गई है। अगले सप्ताह तक AI स्टार्टअप द्वारा एक और फंडिंग राउंड पूरा किए जाने के साथ ही इस मूल्य में और वृद्धि होने की संभावना है।
जूम ने AI फीचर्स को अपने प्लेटफॉर्म में शामिल किया
जूम ने सिर्फ पैसा ही नहीं लगाया, बल्कि एंथ्रोपिक के साथ साझेदारी करके क्लाउड AI के फीचर्स को अपने प्लेटफॉर्म में भी जोड़ा।
इसकी मदद से उसने बेहतर वर्कप्लेस टूल और स्मार्ट असिस्टेंट जैसी सुविधाएं दी हैं। तब से लेकर अब तक AI कंपनी का मूल्यांकन कई गुना बढ़ चुकी है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म के इस फैसले से न सिर्फ कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ी है, बल्कि बाजार का भरोसा भी मजबूत हुआ है।