Page Loader
जूम के CEO एरिक युआन कितनी सैलरी लेते हैं? जानिए कितनी है संपत्ति
जूम कम्युनिकेशंस की स्थापना 2011 में हुई थी

जूम के CEO एरिक युआन कितनी सैलरी लेते हैं? जानिए कितनी है संपत्ति

Feb 08, 2023
03:11 pm

क्या है खबर?

जूम के CEO एरिक युआन सुर्खियों में हैं। जूम ऐप की सफलता की बदौलत उनकी संपत्ति में खूब इजाफा हुआ। फोर्ब्स के अनुसार, आज युआन की कुल संपत्ति लगभग 338 अरब रुपये है और वे दुनिया के 707वें सबसे अमीर आदमी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल उनकी बेस सैलरी करीब 2.5 करोड़ रुपये थी और उनको कुल लगभग नौ करोड़ रुपये मिले थे। आर्थिक मंदी के कारण आगामी वित्त वर्ष से उन्होंने इसमें 98% कटौती की है।

जूम की स्थापना

नौकरी छोड़ की जूम ऐप की स्थापना

जूम ऐप बनाने का विचार युआन को कॉलेज के समय में ही आया था। हालांकि, वह उस समय इसे नहीं बना सके। जूम की स्थापना से पहले युआन 1997 में WebEx नामक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे। 2011 में नौकरी छोड़कर युआन ने जूम कम्युनिकेशंस की स्थापना की और इसकी सेवाएं 2013 में शुरू हुई। जूम एक सफल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप साबित हुआ और कोरोना लॉकडाउन के दौरान इसे खूब प्रसिद्धि मिली।