जनवरी में शेयर बाजार में आने के बाद Z.AI के शेयर 6 महीने से भी कम समय में लगभग 2,000 फीसदी तक बढ़ गए थे, लेकिन जून से इसके शेयरों में 85 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
इसकी बड़ी वजह है अमेरिका के नए प्रतिबंध हैं, जो कई देशों को चीनी कंपनियों को एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स और सर्वर तक पहुंच देने से रोक रहे हैं।
इससे चीन के AI उद्योग के लिए हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। मंगलवार को इसके शेयर में 6.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिससे साफ पता चलता है कि बाजार अभी कितना अनिश्चित है।
मिनीमैक्स ग्रुप को भी हुआ नुकसान
मिनीमैक्स ग्रुप जैसी दूसरी कंपनियों ने भी अपनी कीमत का लगभग एक-तिहाई हिस्सा गंवा दिया है। ऐसा इन अमेरिकी नियमों के लागू होने के बाद हुआ है।
इसके बावजूद, कई निवेशक Z.AI पर नजर बनाए हुए हैं। इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी जनवरी में शुरू हुई कीमत से इसके शेयर अब भी 200 फीसदी ऊपर हैं।