फंड जुटाने की तैयारी से जी एंटरटेनमेंट के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा उछले
जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में बुधवार (1 जुलाई) तेजी देखने को मिली है। इसके शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। इसकी वजह कंपनी की तरफ से आई एक खबर है।
कंपनी ने बताया कि वह 1 जुलाई को बोर्ड मीटिंग करने जी रहे हैं, जिसमें फंड जुटाने के तरीकों पर विचार होगा। इसके लिए कंपनी नए शेयर बेचने या कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जैसे विकल्पों पर गौर कर रही है।
हालांकि, इन सब के लिए शेयरधारकों और नियामकों की मंजूरी जरूरी होगी। यह कदम जून में हुई पिछली बैठकों के बाद आया है, जिससे निवेशकों के बीच अब आगे क्या होगा, इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
एक महीने में 15.5 फीसदी बढ़े शेयर
जी के शेयर की कीमत 112 रुपये पर पहुंच गई है, जो हाल के दिनों में एक अच्छी बढ़त है। हालांकि, यह अभी भी पिछले साल के सबसे ऊंचे स्तर से 26 फीसदी नीचे है। पिछले एक महीने में शेयर 15.5 फीसदी चढ़े हैं और पिछले 3 महीनों में तो यह बढ़त 45 फीसदी तक रही है, भले ही पूरे साल के दौरान शेयर नीचे ही रहे हों।
कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी होने से ठीक पहले अपनी ट्रेडिंग विंडो को बंद कर दिया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों के अनुसार, नतीजे आने के 48 घंटे बाद ही ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी।