भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से पढ़ाई कर चुके और गूगल में काम कर चुके यश गर्ग ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वेंचर के लिए सिलिकॉन वैली के 'साउथ पार्क कॉमन्स' से 4 लाख डॉलर (करीब 3.5 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है।
उनका स्टार्टअप एक ऐसा AI आधारित एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट बना रहा है, जिससे दफ्तर के काम काफी आसान हो जाएंगे।
इस फंडिंग के बाद उनकी कंपनी का मल्यांकन 57 लाख डॉलर (करीब 54 करोड़ रुपये) आंकी गई है और गर्ग इसके साथ अपने तकनीक से जुड़े सपनों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहे हैं।
स्टार्टअप्स खोलने तक का ऐसा रहा सफर
गर्ग की कहानी एक मुश्किल चुनौती के साथ शुरू हुई थी, जब वे कॉलेज में थे, तभी उन्हें पता चला कि उनके परिवार पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।
उन्होंने गूगल में काम करना शुरू किया और 2023 के मध्य तक इस कर्ज को चुकाने में मदद करने के लिए गेमिंग से जुड़ा एक और काम भी शुरू किया।
यह कर्ज चुकाने के बाद उन्होंने स्टार्टअप्स पर ध्यान देने के लिए गूगल छोड़ दिया। शुरुआत में उन्होंने गेमिंग सेक्टर में काम किया, फिर सॉफ्टवेयर टूल्स की ओर रुख किया, जो अब 300 से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यह फंडिंग आर्थिक मुश्किलों से लेकर तकनीक की दुनिया में अपनी पहचान बनाने तक के उनके सफर में एक और अहम पड़ाव है।