शाओमी की भारत में स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स ब्रांड मिजिया को पेश करने की तैयारी
शाओमी इस साल के आखिर तक भारत में अपना ग्लोबल स्मार्ट होम सब-ब्रांड मिजिया पेश करने जा रही है। शुरुआत में कंपनी एयर प्यूरीफायर पेश करेगी और जल्द ही बड़े अप्लायंसेज और कनेक्टेड डिवाइसेज भी लाएगी। कंपनी घरेलू टेक मार्केट में अपनी जगह बनाना चाहता है, जिस पर अभी सैमसंग, LG और हायर जैसी बड़ी कंपनियों का दबदबा है।
अब स्मार्ट होम पर प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान
मिजिया दुनियाभर में 200 से भी ज्यादा तरह के स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पेश करती है। इसमें एयर प्यूरीफायर से लेकर किचन गैजेट्स तक सब कुछ शामिल है।
कंपनी अब अपना ध्यान फोन से हटाकर स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर लगा रही है। मिजिया के प्रोडक्ट्स mi डॉट कॉम, क्रोमा और रिलायंस जैसे खुदरा स्टोर्स के साथ-साथ लोकल MI होम आउटलेट्स पर भी मिलेंगे।
शाओमी का लक्ष्य कीमतों को वाजिब रखना है और भविष्य में कंपनी स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग साझेदारी पर भी विचार कर रही है।