Page Loader
रतन टाटा ने कभी क्यों नहीं की शादी? जानिए इसके पीछे की वजह
रतन टाटा ने कभी नहीं की शादी

रतन टाटा ने कभी क्यों नहीं की शादी? जानिए इसके पीछे की वजह

Oct 10, 2024
12:27 pm

क्या है खबर?

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ था। रक्तचाप में अचानक गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाटा समूह के पूर्व प्रमुख ने व्यापार और समाज सेवा में अपनी अद्भुत छाप छोड़ी है। उनके अविवाहित रहने का फैसला भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहा। आइए जानते हैं, उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की।

प्यार

रतन टाटा को 4 बार प्यार हुआ

टाटा ने CNN के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उन्हें 4 बार प्यार हुआ और हर बार शादी के करीब पहुंच गए थे, लेकिन परिस्थितियां हमेशा आड़े आईं। उन्होंने अमेरिका में एक रिश्ते की बात साझा की, जहां शादी की योजना बनी थी, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के कारण वह भारत लौट आए। उनकी प्रेमिका भारत नहीं आई और बाद में उसने अमेरिका में किसी और से शादी कर ली, जिससे यह रिश्ता खत्म हो गया।

वजह

इस वजह से उन्होंने नहीं कि शादी

टाटा ने साक्षात्कार में बताया कि वे जीवन में 4 बार शादी के फैसले के करीब पहुंचे, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से पीछे हट गए। उन्होंने माना कि उनके फैसले में डर भी एक कारण था। उनका मानना था कि शादी करने से चीजें और जटिल हो सकती थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम नहीं उठाया। उनके अनुसार, पीछे मुड़कर देखने पर लगता था कि शादी न करना उनका एक सही फैसला था।