LOADING...
मध्य पूर्व युद्ध के बीच निवेशकों के लिए कौन सा क्षेत्र अभी भी है सुरक्षित?
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बाजार में गिरावट आई थी

मध्य पूर्व युद्ध के बीच निवेशकों के लिए कौन सा क्षेत्र अभी भी है सुरक्षित?

Mar 05, 2026
04:36 pm

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बाजार में गिरावट आई थी, लेकिन अब कुछ रिकवरी दिखाई दे रही है। ऐसे समय में निवेशक समझदारी से फैसले लेने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की वैश्विक अनिश्चितता के दौर में कुछ सेक्टर ऐसे होते हैं जो बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बन सकते हैं।

#1

एनर्जी सेक्टर में मिल सकता है फायदा

वैश्विक तनाव बढ़ने पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। ऐसे में एनर्जी सेक्टर की कंपनियों को फायदा हो सकता है। तेल और गैस से जुड़ी कंपनियों की कमाई बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए कई विशेषज्ञ इस समय एनर्जी सेक्टर को निवेश के लिहाज से मजबूत मान रहे हैं। हालांकि, निवेश करते समय तेल की कीमतों पर नजर रखना जरूरी है क्योंकि हालात बदलने पर बाजार की दिशा भी बदल सकती है।

#2

सोना और डिफेंस सेक्टर सुरक्षित विकल्प

अनिश्चितता के समय सोना निवेशकों के लिए पारंपरिक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। दुनिया में जब भी बड़े तनाव या युद्ध की स्थिति बनती है तो सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा ,डिफेंस सेक्टर भी इस समय मजबूत माना जा रहा है। कई देशों में रक्षा खर्च बढ़ रहा है, जिससे इस सेक्टर की कंपनियों को लंबे समय में फायदा मिल सकता है और निवेशकों को स्थिर रिटर्न मिल सकता है।

Advertisement

#3

फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत सेक्टर

विशेषज्ञों के अनुसार, फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर भी ऐसे दौर में अपेक्षाकृत स्थिर रहते हैं। दवाओं की मांग आमतौर पर हर परिस्थिति में बनी रहती है, इसलिए फार्मा कंपनियों की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सरकारों के खर्च और विकास योजनाओं से समर्थन मिलता है। ऐसे सेक्टर निवेशकों के पोर्टफोलियो को संतुलित रखने और जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement