LOADING...
शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में क्या कुछ ले जाएंगे अपने साथ?
इस मिशन में ISRO और DRDO की अहम भूमिका है (तस्वीर: एक्सिओम स्पेस)

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में क्या कुछ ले जाएंगे अपने साथ?

Jun 09, 2025
05:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय वायुसेना के पायलट शुभांशु शुक्ला कल (10 जून) एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से वह 3 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेस-X के ड्रैगन यान से उड़ान भरेंगे। वह भारत के पहले व्यक्ति होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर भेजे जाएंगे। शुक्ला 14 दिन वहां बिताएंगे और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। उनके मिशन में ISRO और DRDO की अहम भूमिका है।

समान

क्या कुछ ले जाएंगे अपने साथ?

शुक्ला अंतरिक्ष में कुछ भारतीय व्यंजन भी ले जा रहे हैं जैसे आम रस, मूंग दाल हलवा और चावल के कई विकल्प। इन खास व्यंजनों को DRDO की लैब ने अंतरिक्ष के अनुकूल बनाकर तैयार किया है। शुरुआत में उन्हें मसालेदार भारतीय खाना ले जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन बाद में कुछ खास चीजों की इजाजत मिल गई। वह हंस के आकार का एक सॉफ्ट टॉय 'जॉय' भी ले जा रहे हैं जो शून्य गुरुत्वाकर्षण का संकेत देगा।

 क्वारंटीन 

अभी क्वारंटीन में हैं शुक्ला

शुक्ला अपने साथ कुछ निजी यादगार वस्तुएं भी ले जा रहे हैं, जिनमें संभवतः परिवार की तस्वीरें शामिल हैं। उनकी बहन सुचि का कहना है कि वापसी के बाद ये चीजें परिवार के लिए यादगार बनेंगी। शुक्ला ने कहा कि हंस भारतीय संस्कृति में ज्ञान और पवित्रता का प्रतीक है, जो उन्हें प्रेरणा देता है। वह फिलहाल क्वारंटीन में हैं और हर दिन वीडियो कॉल पर परिवार से जुड़ते हैं। उनकी पत्नी और बेटा भी फ्लोरिडा में मौजूद हैं।