LOADING...
आपके पैन का इस्तेमाल कर किसी ने ले लिया है लोन? जानिए सबसे पहले क्या करें
ऐसे मामलों में अक्सर क्रेडिट स्कोर अचानक गिर जाता है

आपके पैन का इस्तेमाल कर किसी ने ले लिया है लोन? जानिए सबसे पहले क्या करें

Mar 06, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

कभी-कभी लोगों को पता चलता है कि उनके नाम पर लोन लिया गया है, जबकि उन्होंने इसके लिए कभी आवेदन ही नहीं किया होता। ऐसे मामलों में अक्सर क्रेडिट स्कोर अचानक गिर जाता है या बैंक और रिकवरी एजेंट के कॉल आने लगते हैं। यह स्थिति पहचान की चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी हो सकती है। अगर आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो घबराने के बजाय तुरंत सही और जरूरी कदम उठाना बहुत जरूरी होता है।

#1

सबसे पहले क्रेडिट रिपोर्ट जरूर जांचें

अगर आपको शक है कि आपके नाम पर गलत तरह लोन लिया गया है, तो सबसे पहले क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें। CIBIL, एक्सपीरियन, इक्विफैक्स और CRIF हाई मार्क जैसे सभी बड़े क्रेडिट ब्यूरो से रिपोर्ट निकालना जरूरी होता है। इससे साफ पता चल जाएगा कि आपके नाम पर कोई अनजान लोन, क्रेडिट कार्ड या पूछताछ तो नहीं हुई है। अगर रिपोर्ट में ऐसा कुछ दिखे जिसे आपने कभी नहीं लिया, तो उसे तुरंत नोट करके आगे की कार्रवाई शुरू करें।

#2

लोन देने वाले संस्थान को शिकायत भेजें

अगर किसी अनजान लोन की जानकारी मिलती है, तो उस लेंडर या बैंक से तुरंत संपर्क करना जरूरी होता है। सिर्फ फोन पर बात करने के बजाय लिखित शिकायत भेजना ज्यादा बेहतर तरीका माना जाता है। शिकायत में साफ-साफ लिखें कि आपके PAN का गलत इस्तेमाल करके लोन लिया गया है। इसके साथ ही उस लोन से जुड़े सभी आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की कॉपी मांगें, ताकि पूरे मामले की सही जांच हो सके।

Advertisement

#3

पुलिस शिकायत और क्रेडिट ब्यूरो में विवाद दर्ज करें

ऐसे मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराना भी बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण कदम होता है। आप साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी पुलिस स्टेशन में पहचान चोरी की शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद सभी क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाकर उस लोन को लेकर औपचारिक विवाद दर्ज करें। जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी EMI का भुगतान बिल्कुल न करें और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट समय-समय पर नियमित रूप से चेक करते रहें।

Advertisement