Loading...
जेनसेन हुआंग के CEO पद छोड़ने से एनवीडिया पर क्या पड़ सकता है असर?
यह कंपनी के इतिहास में बड़ा नेतृत्व बदलाव होगा

जेनसेन हुआंग के CEO पद छोड़ने से एनवीडिया पर क्या पड़ सकता है असर?

Nov 12, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

एनवीडिया के CEO और सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग के भविष्य को लेकर कंपनी के बोर्ड में चर्चा जारी है। अगर उन्हें पद से हटाया जाता है, तो यह कंपनी के इतिहास में बड़ा नेतृत्व बदलाव होगा। 63 वर्षीय हुआंग की पहचान और काम करने का तरीका एनवीडिया की कारोबार नीति से गहराई से जुड़ा है। ऐसे में उनका जाना केवल CEO की कुर्सी खाली होने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कंपनी के कई अहम फैसलों पर असर पड़ सकता है।

पहला असर

नेतृत्व और उत्तराधिकारी को लेकर अनिश्चितता

हुआंग के हटने पर एनवीडिया के सामने नए CEO को चुनने की चुनौती होगी।

कंपनी में उत्तराधिकारी तय करने की कोई औपचारिक योजना नहीं है। हुआंग ने ऐसा प्रबंधन ढांचा बनाया है, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं।

बोर्ड पहले अंतरिम CEO नियुक्त कर सकता है और बाद में स्थायी प्रमुख चुन सकता है। एक विकल्प 2 CEO बनाने का भी है, जिनमें अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी जा सकती हैं।

दूसरा असर

शेयरों और कारोबार पर दबाव

हुआंग के जाने की खबरों से एनवीडिया के शेयर पहले ही दबाव में आ चुके हैं।

कारोबार के बाद शेयरों में गिरावट से कंपनी के बाजार मूल्य में करीब 350 अरब डॉलर की कमी आई है। कुछ जानकारों ने आशंका जताई है कि उनके हटने पर शेयर 30 प्रतिशत तक गिर सकते हैं।

कंपनी की AI रणनीति, नए उत्पादों और ग्राहकों के साथ रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, आने वाले ग्राफिक्स प्रोसेसर का रोडमैप तैयार है।

ADVERTISEMENT

तीसरा असर

कानूनी और निवेशकों से जुड़े सवाल

हुआंग के पद छोड़ने या हटाए जाने से एनवीडिया के कामकाज और निगरानी व्यवस्था पर सवाल बढ़ सकते हैं।

कंपनी पहले ही शेयरधारकों के मुकदमे का सामना कर रही है। अमेरिकी सांसद भी हुआंग के मामलों पर जवाब मांग रहे हैं। बोर्ड एलिस हुआंग और कंपनी की अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ उनके कथित संबंधों की जांच कर रहा है।

इसके अलावा, हुआंग की कंपनी में 3.5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी और शेयर पुरस्कारों पर भी असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENT

विवाद

हुआंग से जुड़ा क्या है पूरा विवाद?

हुआंग पर 2 कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इनमें पहला सिंगापुर की कारोबारी एलिस हुआंग से जुड़ा है, जिनके चीनी खुफिया सेवाओं से संबंध होने का संदेह अमेरिकी अधिकारियों ने जताया था। दूसरा मामला एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल से कथित संबंधों का है।

हुआंग ने एलिस के साथ संबंध की बात स्वीकार करते हुए पत्नी से माफी मांगी थी। बोर्ड वर्तमान में इन मामलों की जांच कर रहा है।

ADVERTISEMENT