LOADING...
होम लोन की पात्रता में करना चाहते हैं सुधार, इन तरीकों काे अपनाएं
होम लोन की पात्रता में बैंक कई पहलुओं को देखती है

होम लोन की पात्रता में करना चाहते हैं सुधार, इन तरीकों काे अपनाएं

Feb 02, 2026
10:41 pm

क्या है खबर?

अधिकांश लोग होम लोन के जरिए घर खरीदने का सपना पूरा करते हैं। कई बार ठीक-ठाक वेतन होने के बावजूद लोन की पात्रता कम पड़ जाती है, जिससे बैंक आपका आवेदन नामंजूर कर देती है। बैंक नियमित आय, मौजूदा देनदारियों, क्रेडिट व्यवहार और स्थिरता पर ध्यान देते हैं। छोटी-मोटी कमियां भी दी जाने वाली लोन राशि में कटौती कर सकती हैं। आइये जानते हैं होम लोन की पात्रता में सुधार के लिए क्या-क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं।

मौजूदा कर्जा 

मौजूदा कर्जे को करें कम 

मौजूदा EMI को कम करना पात्रता बढ़ाने का एक सबसे आसान तरीका है। कार लोन, पर्सनल लोन, अन्य खरीदारी की EMI और बकाया क्रेडिट कार्ड की राशि भी आपके लिए प्रतिकूल साबित होती है। आवेदन करने से कुछ महीने पहले एक छोटे लोन चुकाने से EMI चुकाने की क्षमता बढ़ जाती है और अधिक राशि के लिए पात्रता बढ़ जाती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी से कम इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।

आय 

बढ़ी आय का रिटर्न में प्रदर्शित करें

बैंकों को स्थिर आय पसंद होती है। आयकर रिटर्न में आय में बदलाव, बोनस, फ्रीलांस काम या किराये से आय काे दर्शाने से फायदा होगा। पत्नी या परिवार के किसी कमाने वाले सदस्य को सह-आवेदक के रूप में जोड़ने से भी काफी सुधार हो सकता है। कर्जा चुकाने के लिए लंबी अवधि से EMI कम हो जाती है और पात्रता बढ़ जाती है, लेकिन इससे कुल ब्याज भुगतान भी बढ़ जाता है। बेहतर क्रेडिट रिकॉर्ड भी पात्रता बदल सकती है।

Advertisement