विशाल निर्मिति के IPO का आवंटन आज, ऐसे पता करें शेयर मिले या नहीं
विशाल निर्मिति के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के शेयरों का आवंटन मंगलवार (6 अक्टूबर) को फाइनल किया जा रहा है। यह 178 करोड़ रुपये का IPO 3 दिन तक खुला था, जिसमें निवेशकों ने जमकर बोली लगाई थी।
अगर, आपने भी इसके लिए आवेदन किया है तो आप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट पर जाकर या फिर रजिस्ट्रार MUFG इंटाइम इंडिया के पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे शेयर
जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिल पाए हैं, उन्हें रिफंड की प्रक्रिया बुधवार (7 अक्टूबर) से शुरू हो जाएगी, वहीं आवंटन पाने वाले निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर उसी दिन क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयर गुरुवार (8 अक्टूबर) को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
1.71 गुना हुआ ओवरसब्सक्राइब
विशाल निर्मिति का IPO कुल 1.71 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है। इसका मतलब है कि जितने शेयर कंपनी ने बेचने के लिए रखे थे, उससे कहीं ज्यादा के लिए लोगों ने आवेदन किया।
गैर-संस्थागत निवेशकों ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और सबसे ऊंची बोली लगाई। इससे जुटाई गई रकम से कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा कर पाएगी और अपने कुछ कर्जे भी चुकाएगी।