वेदांता के डीमर्जर के बाद 4 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध
बिज़नेस
वेदांता ने अपनी 4 नई कंपनियों- वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध किया है। इसके साथ ही, वेदांता लिमिटेड से उनका डीमर्जर अब आधिकारिक तौर पर पूरा हो गया है, जिसे दिसंबर, 2025 में ही मंजूरी मिली थी।
कंपनी का मकसद है कि हर बिजनेस अपनी अलग पहचान बना सके और उसकी कीमत बढ़ाई जा सके।
शेयरधारकों को क्या मिलेगा?
अगर, आपके पास वेदांता लिमिटेड के शेयर थे तो अब आपको हर एक शेयर के बदले इन चारों नई कंपनियों में से हर एक का एक-एक शेयर मिलेगा।