विजय सेल्स ने अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू कर दी है, जिसमें गैजेट्स और घर के सामान पर 65 फीसदी तक की छूट मिल रही है।
यह सेल साइबर मंडे तक चलेगी और इसमें ऐपल, सैमसंग, और वनप्लस जैसे बड़े ब्रांड्स के उत्पादों शामिल हैं। इन ऑफर्स का फायदा आप ऑनलाइन और स्टोर्स दोनों जगह से उठा सकते हैं।
इन फोंस पर मिलेगी छूट
इस सेल में आईफोन 17 आपको 93,490 रुपये में मिल रहा है, वहीं वनप्लस N6x 5G केवल 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
HP ओमनीबुक 3 और लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 जैसे लैपटॉप्स पर भी शानदार डील्स हैं। इसके अलावा, गेमिंग लैपटॉप्स पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
घर के जरूरी सामानों में डायसन के एयर प्यूरीफायर और केंट के एयर फ्रायर्स भी काफी कम दाम पर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं आपको 5,000 रुपये तक के इक्सिगो फ्लाइट वाउचर्स भी मिल सकते हैं।
साथ ही कुछ बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट भी मिल रही है, जिससे आप खरीदारी पर 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।