यूनिट्री के शेयर में आए जरदस्त उतार-चढ़ाव से बाजार में चिंता
चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री ने शंघाई स्टार मार्केट में अपनी लिस्टिंग के दौरान एक बड़ा उतार-चढ़ाव देखा। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 460 फीसदी उछल गए, जिससे उसका बाजार मूल्य कुछ समय के लिए 66 अरब डॉलर (करीब 6,200 अरब रुपये) तक पहुंच गया।
यह तेजी ज्यादा देर नहीं टिकी और स्टॉक 45 फीसदी तक गिर गया। लगातार 3 दिनों में ही कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 30 अरब डॉलर (करीब 2,850 अरब रुपये) की कमी आ गई।
विश्लेषकों ने IPO में बुलबुले बनने की दी चेतावनी
यूनिट्री के इस बड़े उतार-चढ़ाव ने विश्लेषकों को चीन के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) बाजार में जोखिम भरे 'बुलबुले' बनने की आशंका में डाल दिया है।
यह चिंता तब और बढ़ जाती है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
दूसरी तरफ, इस साल कंपनी के मुनाफे में आधे से भी ज्यादा की कमी आई है, जिससे लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये चमकदार टेक IPO सचमुच मजबूत नींव पर टिके हैं या केवल एक अस्थायी लहर का हिस्सा हैं।