AI चिप्स के लिए TSMC एरिजोना में करेगी करीब 25,000 अरब रुपये का निवेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढ़ती मांग को देखते हुए ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) ने एरिजोना में अपना निवेश काफी बढ़ा दिया है।
कंपनी ने अब वहां 265 अरब डॉलर (करीब 25,000 अरब रुपये) खर्च करने का फैसला किया है। TSMC के एडवांस्ड सेमीकंडक्टर एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियों के उत्पादों में काम आते हैं और यह विस्तार वैश्विक तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए ही किया जा रहा है।
मजदूरों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या
TSMC के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) वेंडल हुआंग का कहना है कि इन चिप्स की मांग बहुत मजबूत है और यह कई सालों तक बनी रहेगी।
हालांकि, एरिजोना में काम करना आसान नहीं है। मजदूरों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं की वजह से काम की रफ्तार थोड़ी धीमी हो रही है।
इन चुनौतियों के बावजूद, TSMC का एक फैब प्लांट अभी चालू है, जिसका उत्पादन ताइवान में कंपनी के मुख्य प्लांट जितनी ही अच्छी है। आगे चलकर, कई और फैब्स भी तैयार किए जाएंगे।
कंपनी की योजना है कि एरिजोना में कुल 12 फैब्स और एक रिसर्च एंड डवलपमेंट (R&D) सेंटर बनाए जाएंगे, जबकि ताइवान में 13 नए फैब्स पर काम होगा, जो सबसे अत्याधुनिक तकनीक पर ध्यान देंगे।