TSMC ने चिप उत्पादन बढ़ाने के लिए किया करीब 2,100 अरब रुपये का निवेश
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 5G और हाई-परफॉर्मेंस तकनीक की जबरदस्त मांग को देखते हुए ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) अपनी चिप बनाने की क्षमता बढ़ाने के लिए 29.44 अरब डॉलर (करीब 2,100 अरब रुपये) का निवेश कर रही है।
यह फैसला कंपनी की 2 दिवसीय बोर्ड मीटिंग के बाद आया, जो मंगलवार को खत्म हुई। इस निवेश से TSMC नई एडवांस्ड फैक्ट्रियां बना पाएगी और तकनीक की तेजी से बदलती दुनिया के साथ कदम से कदम मिला पाएगी।
2026 के लिए अपने खर्च का अनुमान बढ़ाया
TSMC ने 2026 तक के लिए अपने खर्च का अनुमान भी बढ़ाकर 64 अरब डॉलर (करीब 6,000 अरब रुपये) कर दिया है, जो पहले के अनुमान से काफी अधिक है।
यह बताता है कि इस समय चिप बाजार कितनी तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही, शेयरधारकों को प्रति शेयर लगभग 0.22 डॉलर (करीब 20 रुपये) का नकद लाभांश भी मिलेगा। इस लाभांश का बड़ा हिस्सा अगले साल की शुरुआत में अध्यक्ष सीसी वेई और ताइवान के नेशनल डेवलपमेंट फंड को दिया जाएगा।