अमेजन दे रहा सफर के लिए किफायती बैकपैक के शानदार विकल्प
अमेजन पर कम कीमत में ट्रैवल बैकपैक के लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इनकी शुरुआत 19 डॉलर (करीब 1,700 रुपये) से हेाती है। ये TSA-फ्रेंडली हें, यानि एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के लिहाज से एकदम सही हें।
इन्हे विमान की सीट के नीचे आसानी से रखा जा सकता है। साथ ही, इनमें लैपटॉप, स्नैक्स और बाकी चीजों के लिए अलग-अलग खाने भी बने हुए हें। इस लिस्ट में टैगर ट्रैवल बैकपैक सबसे खास है, जिसकी कीमत सिर्फ 20 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) है।
टैगर बैकपैक हुआ ग्राहकों में लोकप्रिय
टैगर बैकपैक में कुल 9 कम्पार्टमेंट या खाने दिए गए हें। इनमें गीले सामान के लिए अलग पॉकेट और गैजेट्स रखने के लिए स्लीव्स भी शामिल हैं, जिससे आपका सामान अच्छे से व्यवस्थित रहता है और आपको भारी भी नहीं लगता। एक ग्राहक ने इसे हल्का और उम्मीद से ज्यादा जगह वाला बताया है।
शायद इसी वजह से यह अभी अमेजन का नंबर 1 लैपटॉप बैकपैक बना हुआ है और पिछले एक महीने में इसकी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हें।
इस सूची में कुछ और बेहतरीन विकल्प भी हें। मेटिन ट्रैवल लैपटॉप बैकपैक, जिसमें इन-बिल्ट USB पोर्ट है। यह भी सिर्फ 19 डॉलर में मिल रहा है। अगर, आपको जूते या हुडी जैसी चीजों के लिए ज्यादा जगह चाहिए तो श्राडू एक्स्ट्रा लार्ज ट्रैवल बैकपैक भी एक बढ़िया चुनाव हो सकता है।